Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: AMAZING NEWS : 7 फेरे लेने की बजाए दूल्हा-दुल्हन ने संविधान की शपथ लेकर की शादी, मेहमानों से करवाया रक्तदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsओडिशा

AMAZING NEWS : 7 फेरे लेने की बजाए दूल्हा-दुल्हन ने संविधान की शपथ लेकर की शादी, मेहमानों से करवाया रक्तदान

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/12/23 at 11:32 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
shadi
shadi
SHARE
shadi
 
ओडिशा में एक अनोखी शादी हुई, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है। इस शादी में जब मेहमान पहुंचे, तो वहां पर उनको खूब सजावत मिली लेकिन शादी का मंडप गायब देख वो हैरान रह गए। बाद में पता चला कि दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे नहीं लिए, बल्कि उन्होंने संविधान की शपथ लेकर शादी रचाई। इसके अलावा उन्होंने शादी में गिफ्ट की जगह लोगों से रक्तदान करने का आश्वासन लिया।

दरअसल बिजय कुमार ओडिशा के बेरहामपुर के रहने वाले हैं, जबकि उनकी दुल्हन श्रुति उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। दोनों एक निजी फर्म में काम करते हैं। उन्होंने अपनी शादी में पंडित नहीं बुलाया था। कार्यक्रम में जब सभी मेहमान पहुंच गए, तो उन्होंने एक दूसरे के गले में माला बांधी। इसके बाद उन्होंने संविधान की शपथ लेकर जिंदगीभर साथ रहने का वादा किया।

ALSO READ : ACCIDENT NEWS : बस का ब्रेक हुआ फेल, बस में सवार 16 यात्री घायल

वहीं कपल ने मेहमानों को महंगे उपहार लाने के लिए मना कर दिया था। उसके बदले उन्होंने सभी से रक्तदान का आग्रह किया। इसके लिए कार्यक्रम स्थल के पास खासतौर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोग शामिल हुए। साथ ही दोनों ने सभी को अंग दान के बारे में बताते हुए उनसे इस दिशा में आगे आने का अनुरोध किया।

मामले में बिजय के पिता डी मोहन राव ने कहा कि उनके बड़े बेटे की शादी 2019 में इसी तरह के समारोह में हुई थी। हालांकि उस दौरान दुल्हन के परिवार को काफी समझाना पड़ा था। अब उन्होंने श्रुति के माता-पिता को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज का पालन करने के बजाए संविधान के नाम पर शादी करने के लिए मना लिया। राव के मुताबिक संविधान एक पवित्र ग्रंथ है। इसमें शामिल आदर्शों के प्रति लोगों को जागरूक होना जरूरी है।

TAGGED: 7 फेरे, AMAZING NEWS, ओडिशा न्यूज़, ग्रैंड न्यूज़, शादी न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नंदलाल देवांगन बीरगांव के महापौर, 6 निर्दलीय पार्षदों ने पक्ष में किया मतदान, भाजपा प्रत्याशी को मिले 15 वोट BREAKING NEWS : बीरगांव नगर निगम का बिगड़ा समीकरण, किसी को नहीं मिला पूर्ण बहुमत, तुरुप का पत्ता साबित होंगे निर्दलीय
Next Article भारत के 17 राज्यों में पहुंचा 'ओमिक्रान', महाराष्ट्र के बाद राजधानी में सबसे ज्यादा मरीज BIG BREAKING : भारत के 17 राज्यों में पहुंचा ‘ओमिक्रान’, महाराष्ट्र के बाद राजधानी में सबसे ज्यादा मरीज, 325 हुई कुल मरीजों की संख्या
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
Breaking News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख रिश्वत, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
Breaking News कोरबा छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा-  जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा- जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
देश राजनीति July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?