Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : महीनों बंधक बनाकर बहु से सामूहिक दुष्कर्म, पति, ससुर सहित 9 लोग गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : महीनों बंधक बनाकर बहु से सामूहिक दुष्कर्म, पति, ससुर सहित 9 लोग गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/25 at 12:24 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
भिलाई में बीएसपी कर्मी की पत्नी से दुष्कर्म,  घर पर अकेली पाकर वारदात को दिया अंजाम
भिलाई में बीएसपी कर्मी की पत्नी से दुष्कर्म,  घर पर अकेली पाकर वारदात को दिया अंजाम
SHARE

 CG CRIME NEWS : महीनों बंधक बनाकर बहु से सामूहिक दुष्कर्म, पति, ससुर सहित 9 लोग गिरफ्तार 

Contents
 शादी के 3 दिन बाद से ही करने लगे प्रताड़ित 21 फरवरी से बनाया था बंधक 
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कवर्धा। जिले में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही ससुराल वालों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला को अकेला पाकर पहले तो देवर ने फिर 45 दिनों तक बंधक बनाकर उसके ही नाना, फूफा और बड़े ससुर ने रेप किया है। महिला की शिकायत के बाद अब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कुल मिलाकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरअसल, 19 नवंबर को महिला ने महिला हेल्प लाइन रायपुर के माध्यम से शिकायत सखी 1 स्टाप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा में की थी। चूंकि यह मामला कवर्धा जिले का था। इसलिए इसे कवर्धा के कुंडा थाना में भेज दिया गया था। जिसके बाद से ही पुलिस ने पूरे केस में जांच की है।

 

 शादी के 3 दिन बाद से ही करने लगे प्रताड़ित 

 

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 जनवरी 2020 को कुंआमालगी के अवधेश साहू से हुई थी। शादी के दौरान उसके मायके वालों ने हैसियत के हिसाब से सब कुछ दिया था। मगर शादी के 3 दिन बाद से ही उसके ससुराल उसे प्रताड़ित करने लगे थे। पति अवधेश साहू, ससुर ओम प्रकाश साहू, सास अनिता बाई, देवर डोमन उसे बार-बार ये कहकर परेशान किया करते थे कि हमें शादी में दहेज नहीं मिला है। इसके अलावा वो मारपीट भी करने लगे थे।

 

21 फरवरी से बनाया था बंधक 

 

इस मामले में बात तब से और बिगड़ने लगी जब फरवरी 2020 में महिला के देवर डोमन ने उसके साथ रेप किया। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर डोमन ने उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया कि देवर के अलावा उसके बड़े ससुर, नाना ससुर और फूफा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने बताया कि 21 फरवरी 2021 से इन सभी ने उसे बंधक बना लिया था और बार-बार रेप करते रहे। ससुराल वालों ने भी उनका साथ दिया। बार-बार मना करने के बाद भी वह उसे डराते-धमकाते रहे।

 

महिला के पति समेत 9 लोग गिरफ्तार 

 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और धारा- 342, 344 498(A), 376(2) के तहत केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति अवधेश साहू ससुर ओम प्रकाश साहू, सास अनिता बाई, देवर डोमन, नाना ससुर नारायण साहू ,कार्तिकराम साहू, उसका बड़े ससुर छबि राम और फूफा ससुर को गिरफ्तार किया है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, Kawardha News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रिंटेड ब्रालेट में BOLD सेंटा बनी यह एक्ट्रेस, पोल पर दिया ऐसा पोज, लोगों की धड़कने हुई तेज प्रिंटेड ब्रालेट में BOLD सेंटा बनी यह एक्ट्रेस, पोल पर दिया ऐसा पोज, लोगों की धड़कने हुई तेज
Next Article CG NEWS : ट्रेन से कटकर रेलवे के दो कर्मचारियों की मौत, ट्रैक की पेट्रोलिंग का करते थे काम CG NEWS : ट्रेन से कटकर रेलवे के दो कर्मचारियों की मौत, ट्रैक की पेट्रोलिंग का करते थे काम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR VIDEO : पुलिस ने निकाली रायपुर के डॉन की हेकड़ी, इंजीनियर को बेरहमी से पीटने वाले सभी बदमाशों का सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस 
Grand News May 20, 2025
गरियाबंद में ‘खुड़खुड़िया’ खेल की बंद हुई बाज़ी – देवभोग पुलिस की फुर्ती से दो गिरफ्तार, साजो-सामान समेत नगदी बरामद
Grand News May 20, 2025
CG BREAKING :
 CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में निगम मंडल नियुक्ति में संशोधन, शालिनी राजपूत, श्रीनिवास राव मद्दी और केदार गुप्ता के प्रभार में बदलाव 
Grand News May 20, 2025
Hera Pheri 3 : अक्षय कुमार ने बाबू भैया पर ठोका 25 करोड़ का हर्जाना, Paresh Rawal को फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ बीच में छोड़ना पीडीए महंगा 
मनोरंजन May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?