Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रभु यीशु मसीह ने प्रेम और सद्भाव का रास्ता दिखाया, विकास का मूलमंत्र भी यही है : भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

प्रभु यीशु मसीह ने प्रेम और सद्भाव का रास्ता दिखाया, विकास का मूलमंत्र भी यही है : भूपेश बघेल

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/12/25 at 7:19 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीएम बघेल ने कहा कि प्रेम, दया, करुणा और ईश्वर पर विश्वास ही मुक्ति का रास्ता है। यही रास्ता प्रभु यीशु मसीह ने हमें दिखाया है। जहां प्रेम और सद्भाव होगा वहां विकास भी होगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के मूल्य भी यही हैं और छत्तीसगढ़ शासन का मूलमंत्र भी यही है।

- Advertisement -
Ad image

सीएम बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं कष्ट सहकर भी पीड़ितों की सेवा करते रहने का मार्ग हमें दिखाया है। पिछले दो-तीन दशकों में पूरी दुनिया में मानव-मूल्यों में तेजी से गिरावट आई है। हिंसा और घृणा का वातावरण घना हुआ है। ऐसे में प्रभु यीशु मसीह के संदेशों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। हम सभी को उनकी शिक्षाओं को याद रखने और उनका अनुसरण करने की जरूरत है। नफरत का रास्ता जंग और अशांति का रास्ता है, जबकि प्रेम का रास्ता शांति और सद्भाव का रास्ता है। प्रभु यीशु मसीह ने जिन गुणों को धारण करने का आदेश दिया है, वे सभी गुण हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति में हमेशा से विद्यमान है। सभी तरह के विश्वासों और परंपराओं का आदर ही हमारी सांस्कृतिक विशेषता है।

सीएम बघेल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान हमने अधोसंरचना के निर्माण के साथ-साथ अपने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने के लिए भी काम किया है। तीन वर्ष पहले हम लोगों ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था। हमारे सपनों का वह छत्तीसगढ़ आज साकार होकर सबके सामने हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

TAGGED: क्रिसमस पर्व, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजधानी रायपुर, सेन्ट पॉल केथेड्रल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article समंदर किनारे टॉपलेस हुई टीवी की ये ‘संस्कारी बहू’, बोल्ड फोटो के साथ हेटर्स को दिया करारा जवाब
Next Article BILASPUR NEWS : लाखों की धोखाधड़ी का मामले आया सामने, दुकान संचालक की तलाश में जुटी पुलिस
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 14, 2025
LOAN UPDATE: RBI देगा तोहफा! अगस्त में सस्ते होंगे लोन, जानिए EMI कितनी कम होगी आपके लोन पर
Business Exclusive Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली July 14, 2025
AUTO FUTURE NEWS: बाइक की दुनिया में आने वाला है बड़ा धमाका, पेट्रोल बाइक होंगी पुरानी, स्मार्ट हेलमेट और AI बाइक का जमाना शुरू!
Exclusive Featured Grand News Technology देश July 14, 2025
RAIPUR NEWS : हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया ने 200 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बच्चों को वृक्षों के महत्व से किया गया जागरूक 
रायपुर July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?