Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Box Office Collection : रिलीज के 9वें दिन भी “पुष्पा” का दबदबा बरकार, ‘83’ मान गई हार, अब तक कमाए इतने करोड़ 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

Box Office Collection : रिलीज के 9वें दिन भी “पुष्पा” का दबदबा बरकार, ‘83’ मान गई हार, अब तक कमाए इतने करोड़ 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/26 at 12:21 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Box Office Collection : "पुष्पा" का दबदबा बरकार, ‘83’ मान गई हार, 9वें दिन कमाए इतने करोड़ 
Box Office Collection : "पुष्पा" का दबदबा बरकार, ‘83’ मान गई हार, 9वें दिन कमाए इतने करोड़ 
SHARE
Box Office Collection : "पुष्पा" का दबदबा बरकार, ‘83’ मान गई हार, 9वें दिन कमाए इतने करोड़ 
 

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का दूसरा हफ्ता चल रहा है और इस समय भी ‘पुष्पा’ का क्रेज दर्शकों के बीच बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। इस बार साउथ इंडस्ट्री की ये फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है और इसी वजह से हिंदी भाषी फैंस को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइस’ थिएटर्स में देखने को मिल रही है। इसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा है। खास बात ये है कि हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ रिलीज हुई है लेकिन इसके बाद भी दूसरे हफ्ते अल्लू अर्जुन की फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और अब 9वें दिन का कलेक्शन भी सामना आ गया। इस दिन भी इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

 

 

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने पहले हफ्ते 12 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वीकेंड के मौके पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद से ही कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। फिल्म ने सोमवार को 4.25 करोड़, मंगलवार को 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं बुधवार यानी छठे दिन ‘पुष्पा’ ने 3.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद सातवें दिन फिल्म ने 3.38 करोड़ और आठवें दिन लगभग 2 से 3 करोड़ का कलेक्शन किया।  वहीं, शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो काफी अच्छा माना जा रहा है। इसके बाद अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.95 करोड़ हो गया है। इस कलेक्शन से साफ है कि फिल्म की बंपर कमाई आगे भी जारी रहने वाली है।

 

 

 

 

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ दो पार्ट में दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म में आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती की जबरदस्त कहानी को दिखाया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ के किरदार में हैं, जो स्थानिय निवासी है। वहीं, इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ‘श्रीवल्ली’ नाम की लड़की की भूमिका में हैं। इस फिल्म को सुकुमार ने निर्देशित किया है, जिसमें अल्लू मजेदार एक्शन करते दिख रहे हैं। साथ ही उनका रश्मिका मंदाना के साथ लव एंगल भी दिखाया गया है, जो कहानी को और मजेदार बनाता है।

 

 

 

 

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। ये फिल्म थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पाः द राइज’ के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को बेच दिए गए हैं। इससे साफ है कि ये फिल्म जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। हालांकि अभी ओटीटी पर आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि जनवरी 2022 में दर्शक देख सकते हैं।

 

 

83

 

वहींं, रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ की बात करें तो, फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में सबका मानना था कि फिल्म जब रिलीज होगी तो कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म ने पहले दिन 12.64 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 16 करोड़ की कमाई की है।

 

 

TAGGED: Box Office Collection, entertainment news, MOVIE COLLECTION NEWS, PUSHPA NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ ओले के आसार, जानिये कहां कैसा रहेगा हाल  CG WEATHER ALERT : बूंदाबांदी से होगा नए वर्ष का स्वागत, छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, इन दिनों के लिए अलर्ट जारी 
Next Article BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा   CG BIG BREAKING : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का निधन, नेताओं ने जताया शोक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Breaking News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?