Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : लूट में हुए नाकाम तो ट्रैक्टर कर्मचारियों पर चढ़ा दी कार, रौंदने से तीन की मौत, एक गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG BIG NEWS : लूट में हुए नाकाम तो ट्रैक्टर कर्मचारियों पर चढ़ा दी कार, रौंदने से तीन की मौत, एक गंभीर

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/26 at 6:25 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : नड्‌डा छानते हुए खौलते तेल में गिरा युवक, तड़प-तड़प कर हुई दर्दनाक मौत
CG NEWS : नड्‌डा छानते हुए खौलते तेल में गिरा युवक, तड़प-तड़प कर हुई दर्दनाक मौत
SHARE

 

- Advertisement -
CG BIG NEWS : लूट में हुए नाकाम तो ट्रैक्टर कर्मचारियों पर चढ़ा दी कार, रौंदने से तीन की मौत, एक गंभीर
 

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बिलासपुर। जिले से सनसनीखेज वारदात की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ बस स्टैंड के पास एक कार लूट की वारदात से नाकाम आरोपियों ने अपनी कार से ट्रेक्टर एजेंसी के कर्मचारियों को रौंद दिया, जिसमे 3 की मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर एजेंसी से काम कर घर लौट रहे एक कर्मचारी से पांच बदमाशों ने लूट की कोशिश की। कर्मचारी की आवाज सुनकर उसके बाकी साथी आए और एक लुटेरे को पकड़ लिया। बाद में बदमाश कार से आए और अपने साथी को छुड़ाने के बाद ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मचारियों को कार से रौंद दिया।

तीन की मौत, एक गंभीर

इसमें यूपी के मथुरा निवासी रमेश चंद्र (35) और वीरेश सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज सिंह (35) की हॉस्पिटल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सुमित सिंह नाम के युवक को सिम्स में एडमिट कराया गया है।

 

पांच लुटेरों ने की लूट की कोशिस

पुलिस ने बदमाशों की कार जब्त कर ली है। सिरगिट्टी रोड पर एक ट्रैक्टर एजेंसी के 8 कर्मचारी शनिवार की रात करीब 10 बजे पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इनमें से एक बाकी साथियों से कुछ आगे चल रहा था। उसे बाइक सवार पांच लुटेरों ने घेर लिया और मोबाइल-पर्स लूटने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो मारपीट करने लगे।

पुलिस के पास ले जाते वक्त कार से रौंदा

इस दौरान कर्मचारी ने अपने साथियों को आवाज लगाई। पीछे से सात लोग पहुंचे तो लुटेरे कमजोर पड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुए। चार बचकर भाग निकले, लेकिन एक लुटेरे को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मचारी पुलिस के पास जा रहे थे, तभी कार वापस लौटी और उन्हें रौंद दिया। 3 की मौत हो गई। एक का इलाज जारी है।

 

उसी कॉलोनी के है आरोपी

घटना के प्रत्यक्षदर्शी विनोद सिंह ने बताया कि “हम सभी अभिलाष परिसर स्थित कालोनी में रहते हैं व ट्रांसपोर्ट नगर में काम करते हैं। रात तकरीबन 10 बजे हम लोग पैदल घर वापस हो रहे थे, इस दौरान हम 8 लोग थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने हमारे 4 साथियों को अपनी चपेट में ले लिया। चालक को मैं पहचानता हूं,वह हमारे ही कालोनी में रहने वाले विनोद सिंह का लड़का है।

 

कार का मालिक गिरफ्तार

 

कार के मालिक विनोद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वो नया बस स्टैंड से उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में था। पूछताछ में उसने बताया कि वह यूपी का रहने वाला है और काम धाम के सिलसिले में यहां रहता हैं। उसके पुत्र द्वारा कार से एक्सीडेंट कर देने की खबर मिलने पर वह डर के कारण अपने यूपी के गृहग्राम जा रहा था। पुलिस आरोपी पुत्र की तलाश कर रही है।

TAGGED: CG CRIME NEWS, CG LATEST NEWS IN HINDI, CG News Grand Hindi News, cg news in hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ की इस राइस मिल को SDM ने किया सील, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Next Article BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्टर का निधन, 60 फिल्मों में कर चुके हैं काम, पसरा मातम   BREAKING NEWS : नहीं रहे उत्तर विधायक के भाई गुरमीत जुनेजा, हार्ट अटैक से निधन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : कोडार डैम के पास भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना महासमुंद May 25, 2025
CG NEWS: नगर निगम की दुकानों के बढ़े किराये को लेकर व्यापारी नाराज,2016 के अधूरे प्रस्ताव के आधार पर की जा रही वसूली
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 25, 2025
 CG NEWS : बदलती सोच की शुरुआत, बिना दहेज के 17 मिनट में हुए विवाह, चार जोड़े बंधे विवाह बंधन में
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 25, 2025
CG NEWS: NHRSJC के प्रयास से विक्षिप्त महिला को मिला इलाज का सहारा…JMFC मालखरौदा ने पीड़िता को भेजा मेंटल हॉस्पिटल
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?