Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : चोरी के चक्कर में गई चोर की जान, गोडाउन में घुसते हुए अटका, हुई मौत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS : चोरी के चक्कर में गई चोर की जान, गोडाउन में घुसते हुए अटका, हुई मौत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/26 at 1:14 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : चोरी के चक्कर में गई चोर की जान, गोडाउन में घुसते हुए अटका, हुई मौत 
CG NEWS : चोरी के चक्कर में गई चोर की जान, गोडाउन में घुसते हुए अटका, हुई मौत 
SHARE
CG NEWS : चोरी के चक्कर में गई चोर की जान, गोडाउन में घुसते हुए अटका, हुई मौत 
 

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दुर्ग। जिले में ऑटो पार्ट्स के गोडाउन में चोरी करने पहुंचे युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। युवक रोशनदान और शटर के ऊपरी भाग से अंदर तो घुसा, लेकिन वह बीच में ही फंस गया। इसके बाद वह न तो बाहर निकल सका और न ही गोडाउन के अंदर जा सका।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

रात में चिल्लाने के बाद भी उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। युवक का सिर पूरी रात रोशनदान और शटर के बीच फंसा रहा, इससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। सुबह जब गोदाम का मालिक पहुंचा तो उसने युवक का शव शटर के ऊपर लटका पाया। इसके बाद उसने दुर्ग कोतवाली को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात रात नेहरू नगर निवासी सुखवंत सिंह के गंजपारा स्थित सत्कार मशीनरी ऑटो पार्ट्स के गोदाम में एक युवक ने चोरी का प्रयास किया था। इस प्रयास में उसकी मौत हो गई है। मुकेश ठाकुर (20 वर्ष) कब्रिस्तान के पास गंजपारा का रहने वाला था। वह नशे का आदी था। देर रात वह नशे की हालत में चोरी की नीयत से सुखवंत सिंह के गोडाउन पहुंचा। उसने देखा कि रोशनदान और शटर के बीच में कुछ गैप है। वहां से उसने घुसने का प्रयास किया।

 

 

मुकेश पैर की तरफ से घुसा था तो किसी तरह आधा तो घुस गया, लेकिन उसके बाद उसका शरीर फंस गया। गोडाउन के अंदर की तरफ पैर के नीचे कोई सपोर्ट नहीं मिलने से वह छटपटाने लगा। उसका सिर शटर और रोशनदान के बीच में फंस गया था। पूरी रात उसका सिर फंसा रहने से वह सांस नहीं ले पाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

 

 

दुकान के ऊपर लाश देख संचालक के उड़े होश

 

गोदाम संचालक सुखवंत सिंह शनिवार सुबह 11 बजे जब गोडाउन पहुंचा तो शटर के ऊपर युवक का शव देख उसके होश उड़ गए। काफी देर तक तो वह कुछ समझ ही नहीं पाया कि हुआ क्या है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद शटर और रोशनदान के एंगल के बीच फंसे युवक के शव को बाहर निकलवाया। इस मामले की जानकारी शनिवार को सामने आ सकी है। पुलिस के अनुसार युवक शराब का नशा किया हुआ था।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG LATESTE NEWS, cg news, Durg News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : बैंक के चपरासी ने बाथरूम में की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मैनेजर मुझे परेशान करता है... CG NEWS : बैंक के चपरासी ने बाथरूम में की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मैनेजर मुझे परेशान करता है…
Next Article VIDEO : दिल का फंडा है, लव टेंशन है, प्यार में कुछ भी हो सकता है कहकर खुद ही लगा दी गाड़ी में आग VIDEO : दिल का फंडा है, लव टेंशन है, प्यार में कुछ भी हो सकता है कहकर खुद ही लगा दी गाड़ी में आग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Breaking News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?