Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : बूंदाबांदी से होगा नए वर्ष का स्वागत, छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, इन दिनों के लिए अलर्ट जारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : बूंदाबांदी से होगा नए वर्ष का स्वागत, छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, इन दिनों के लिए अलर्ट जारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/26 at 12:04 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ ओले के आसार, जानिये कहां कैसा रहेगा हाल 
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ ओले के आसार, जानिये कहां कैसा रहेगा हाल 
SHARE

 

Contents
27 से 30 दिसम्बर तक अलर्ट जारी राजधानी में होगी हल्दकि से माध्यम बारिश करने होंगे धान को भीगने से बचाने के उपाय बेहद ठंडी के साथ आएगा नया साल 
- Advertisement -
WEATHER ALERT : बूंदाबांदी से होगा नए वर्ष का स्वागत, छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, इन दिनों के लिए अलर्ट जारी 
 

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। नववर्ष के जश्न की तैयारियों में जुटे लोगों के लिए जरूरी सूचना है। छत्तीसगढ़ में यह साल जाते-जाते भिगोने वाला है। मौसम विभाग ने 27 से 30 दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात की संभावना जताई है। सरगुजा और आसपास के जिलों में तो ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

27 से 30 दिसम्बर तक अलर्ट जारी 

 

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, 27 दिसंबर की देर रात प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। अगले दिन 28 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है। यह क्रम 29, 30 दिसंबर को भी जारी रहेगा। इस दिन प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 

राजधानी में होगी हल्दकि से माध्यम बारिश 

 

दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में भी एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

 

करने होंगे धान को भीगने से बचाने के उपाय 

 

30 दिसंबर को मौसम खुलना शुरू हो जाएगा। कुछ क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं। इसकी वजह से कहीं-कहीं हल्की बरसात हाेगी। प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में यह बरसात किसानों और सरकार दोनों पर भारी पड़ सकती है। खरीदी व्यवस्था में लगे अधिकारियों को धान को भीगने से बचाने का उपाय पहले से करना होगा।

 

बेहद ठंडी के साथ आएगा नया साल 

 

 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, बरसात की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड का एहसास बढ़ेगा। 31 दिसंबर को जब मौसम साफ होगा तब दिन का तापमान बढ़ेगा। लेकिन रात सामान्य से अधिक ठंडी हो जाएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट कुछ दिन बनी रहेगी। नववर्ष के स्वागत की तैयारियों में ठंड से बचने के उपाय भी शामिल करने होंगे।

 

 

आज ऐसा है प्रमुख केंद्रों का तापमान

 

रायपुर 15.2
बिलासपुर 13.4
पेण्ड्रा रोड 10.7
अम्बिकापुर 10
जगदलपुर 14
दुर्ग 10.2
राजनांदगांव 14.7
जशपुर (डुमरबहार) 10.5
बलरामपुर 7.7

 

कल तक बढ़ सकती है गर्मी

 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन बंद हो गया है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत गर्म हवा आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड जारी है। प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, BIG NEWS OF CG, cg news, Latest News In Hindi, WEATHER ALERT, Weather news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल BIG BREAKING : कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल
Next Article Box Office Collection : "पुष्पा" का दबदबा बरकार, ‘83’ मान गई हार, 9वें दिन कमाए इतने करोड़  Box Office Collection : रिलीज के 9वें दिन भी “पुष्पा” का दबदबा बरकार, ‘83’ मान गई हार, अब तक कमाए इतने करोड़ 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS :15 महीने से भुगतान लंबित, CGMSCL ठेकेदारों और श्रमिकों की पीड़ा चरम पर, रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ श्रमिक एवं ठेकेदार कल्याण मंच’ का गठन
CG NEWS :15 महीने से भुगतान लंबित, CGMSCL ठेकेदारों और श्रमिकों की पीड़ा चरम पर, रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ श्रमिक एवं ठेकेदार कल्याण मंच’ का गठन
रायपुर May 13, 2025
CG NEWS : पति के अवैध संबंध से तंग आकर पत्नी ने दे दी जान, मानसिक प्रताड़ना देने वाला सलाखों के पीछे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
CG NEWS : ओड़िया फार्मासिस्ट की हत्या का सनसनीखेज मामला, फिरौती में नाकामी पर गला दबाकर उतारा मौत के घाट
CG NEWS : ओड़िया फार्मासिस्ट की हत्या का सनसनीखेज मामला, फिरौती में नाकामी पर गला दबाकर उतारा मौत के घाट
Grand News May 13, 2025
साय कैबिनेट
CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते है कई महत्वपूर्ण निर्णय
Breaking News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?