Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जबरदस्त मुठभेड़ में 6 नक्सली हुए ढ़ेर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़महाराष्ट्र

BIG NEWS : घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जबरदस्त मुठभेड़ में 6 नक्सली हुए ढ़ेर 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/27 at 9:19 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, आठ लाख इनामी समेत 5 नक्सली ढ़ेर, बड़ी सफलता की उम्मीद 
CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, आठ लाख इनामी समेत 5 नक्सली ढ़ेर, बड़ी सफलता की उम्मीद 
SHARE
BIG NEWS : घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जबरदस्त मुठभेड़ में 6 नक्सली हुए ढ़ेर 
 

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सोमवार सुबह सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में जवानों ने LOS कमांडर सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। शवों के पास से ही हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है। इसकी पुष्टि तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के SP सुनील दत्त ने की है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश से लगे तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तगुडम जिले में ग्रे हाउंड फोर्स के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान चरला क्षेत्र के चेन्नापुर जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक की पहचान LOS कमांडर राजिता के रूप में हुई है। बाकी की शिनाख्त की जा रही है। 303 राइफल-2, DBBLs-3 और रॉकेट लॉन्चर-4 व नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं। जवान मारे गए नक्सलियों के शव और अन्य सामान लेकर लौट रहे हैं।

 

DGP के निरक्षण के बाद लॉन्च किया गया ऑपरेशन 

बताया जा रहा है कि तेलंगाना के DGP महेंद्र रेड्डी ने 10 दिन पहले ही गुप्त रूप से क्षेत्र में निरीक्षण और जंगलों का दौरा किया था। यह सूचना मिलने के बाद कि माओवादी चरला क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद मुठभेड़ की रणनीति बनाई गई। भद्राद्री कोठागुडेम जिला पुलिस के साथ ही खम्मम जिला पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके 10 दिन बाद नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया गया। यह भी बताया गया कि सुकमा के किस्ताराम में तेलंगाना बार्डर पर नक्सलियों के बड़ी संख्या में मौजूद होने की सूचना थी। इस पर DRG सुकमा, तेलांगना की ग्रे-हाउंड्स फोर्स और 141 बटालियन CRPF ने ऑपरेशन लॉन्च किया। सुबह करीब 7 बजे नक्सलियों और जवानों में मुठभेड़ हुई।

TAGGED: #National News, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हिन्दू और हिन्दुत्ववादी पर सीएम बघेल ने दिया उदाहरण BIG BREAKING : हिन्दू और हिन्दुत्ववादी पर सीएम बघेल ने दिया उदाहरण, भाजपा पर जारी है हमला लगातार
Next Article CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ़्तार बस ने दादा-पोते को मारी जबरदस्त टक्कर, 13 साल के मासूम की मौत CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ़्तार बस ने दादा-पोते को मारी जबरदस्त टक्कर, 13 साल के मासूम की मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Raashiphal 25 June: आज बदल जाएगा किस्मत का सितारा! 25 जून को योगिनी एकादशी के दिन इन 5 राशियों पर बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानिए आपकी राशि का क्या है हाल
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 25, 2025
Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?