Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में नए साल के जश्न के साथ बढ़ेगी ठण्ड, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में नए साल के जश्न के साथ बढ़ेगी ठण्ड, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/28 at 12:25 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में नए साल के जैश के साथ बढ़ेगी ठण्ड, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना
CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में नए साल के जैश के साथ बढ़ेगी ठण्ड, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना
SHARE
 CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में नए साल के जैश के साथ बढ़ेगी ठण्ड, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। चक्रवाती हवाओं ने छत्तीसगढ़ का मौसम बदल दिया है। मंगलवार को कोरिया,कवर्धा, बिलासपुर सहित अधिकांश जिलों में बरसात हुई। कवर्धा में तो ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने सरगुजा के सभी जिले, बिलासपुर, पेण्ड्रा, मुंगेली, कबीरधाम और कोरबा में बरसात की जानकारी दी है। इस बरसात की वजह से दिन के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर तेलंगाना तक विदर्भ होते हुए एक द्रोणिका भी 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में 1.5 किलोमीटर तक स्थित है।

 

 

इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात संभावित है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। कुछ पॉकेट्स में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। ऐसा ही मौसम 29 और 30 दिसम्बर को भी बने रहने की संभावना बन रही है। 30 दिसम्बर के बाद मौसम साफ होगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रात में अधिक ठंडी हो जाएंगी।

 

बुधवार को ऐसा रहेगा मौसम

 

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 29 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। ओलावृष्टि का क्षेत्र मुख्य रूप से प्रदेश का उत्तरी भाग होगा। कुछ पॉकेट में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा बनने की प्रबल संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट होगी जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

 

 

बेहद ठंडी होगी 31 दिसम्बर की रात

 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, बरसात की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड का एहसास बढ़ेगा। 31 दिसम्बर को जब मौसम साफ होगा तब दिन का तापमान बढ़ेगा। लेकिन रात सामान्य से अधिक ठंडी हो जाएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट कुछ दिन बनी रहेगी। यानी नववर्ष के स्वागत की तैयारियों में ठंड से बचने के उपाय भी शामिल करने होंगे।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, cg news, CG WEATHER ALERT
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जब पत्नी ने बताई बॉयफ्रेंड से अफेयर की बात, तो पति ने किया यह कारनामा, खूब हो रही चर्चा  जब पत्नी ने बताई बॉयफ्रेंड से अफेयर की बात, तो पति ने किया यह कारनामा, खूब हो रही चर्चा 
Next Article CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर खेत मे पलटी ट्रेक्टर, एक युवक की मौत, तीन घायल CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर खेत मे पलटी ट्रेक्टर, एक युवक की मौत, तीन घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जारहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जा रहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 6, 2025
जिला अस्पताल की व्यवस्था पर अब हर दिन रहेगी अफसरों की नजर,गरियाबंद कलेक्टर ने की साप्ताहिक निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
Grand News June 6, 2025
 CG BREAKING : 15000 की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
 CG BREAKING : 15 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
Breaking News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Guinness Book: दुनिया की सबसे छोटी कार गिनीज बुक में दर्ज…आपके अनुसार दुनिया की सबसे छोटी कार कौन सी है?
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO अंतराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी रोचक खबरें June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?