Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अल्लू अर्जुन की “पुष्पा” ने बॉलीवुड फिल्मों को दी मात, सलमान की इस फिल्म को छोड़ा पीछे, 2021 के टॉप थ्री मूवीज में बनाई जगह 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की “पुष्पा” ने बॉलीवुड फिल्मों को दी मात, सलमान की इस फिल्म को छोड़ा पीछे, 2021 के टॉप थ्री मूवीज में बनाई जगह 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/28 at 10:21 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
अल्लू अर्जुन की "पुष्पा" ने बॉलीवुड फिल्मों को दी मात, सलमान की इस फिल्म को छोड़ा पीछे, 2021 के टॉप थ्री फिल्मों में बनाई जगह 
अल्लू अर्जुन की "पुष्पा" ने बॉलीवुड फिल्मों को दी मात, सलमान की इस फिल्म को छोड़ा पीछे, 2021 के टॉप थ्री फिल्मों में बनाई जगह 
SHARE

 

Contents
जानिये कितनी की कमाई 2021 के टॉप थ्री में बनाई जगह लकड़ी की तस्करी पर आधारित है फिल्म 
- Advertisement -

अल्लू अर्जुन की "पुष्पा" ने बॉलीवुड फिल्मों को दी मात, सलमान की इस फिल्म को छोड़ा पीछे, 2021 के टॉप थ्री फिल्मों में बनाई जगह 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नई दिल्ल। तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का हिंदी डेब्यू बेहद कामयाब रहा। फिल्म  हिंदीभाषी इलाकों में भी अपना पूरा दमखम दिखा रही है और रिलीज के 11 दिनों में शानदार कमाई करते हुए इस साल रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें सलमान खान की अंतिम- द फाइनल ट्रुथ भी शामिल है। पुष्पा अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म है, जो तेलुगु और दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में रिलीज की गयी थी। हालांकि, रिलीज से पहले ट्रेड को भी यह अंदाजा नहीं था कि पुष्पा हिंदी क्षेत्रों में भी इतनी कामयाबी दर्ज करेगी।

 

जानिये कितनी की कमाई 

 

17 दिसम्बर को रिलीज हुई पुष्पा (हिंदी) ने 27 दिसम्बर को 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म का 11 दिनों का नेट कलेक्शन 39.95 करोड़ हो गया। इसके साथ पुष्पा द राइज दक्षिण से आने वाली सबसे अधिक सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी है। हिंदी बेल्ट में यह सफलता अल्लू अर्जुन की जोरदार दस्तक के तौर पर देखी जा रही है। गुजरे शुक्रवार (24 दिसम्बर) को फिल्म दूसरे हफ्ते में दाखिल हुई थी और 2.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे शनिवार को 3.75 करोड़ और रविवार को 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 23 दिसम्बर को खत्म हुए पहले हफ्ते में पुष्पा (हिंदी) ने 26.89 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

 

 

 

2021 के टॉप थ्री में बनाई जगह 

 

अगर इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो पुष्पा द राइज (हिंदी) साल 2021 के टॉप नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गयी है। पहले स्थान पर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी है, जिसने 195 करोड़ जमा किये। दूसरे स्थान पर रणवीर सिंह की 83 है, जो लगभग 53 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।

 

लकड़ी की तस्करी पर आधारित है फिल्म 

 

सुकुमार निर्देशित पुष्पा क्राइम एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन की लकड़ी की तस्करी और इसका विरोध करने वालों के टकराव पर आधारित है। फिल्म में अल्लू और रश्मिका के साथ फहाद फासिल भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। सामंथा रूथ पर प्रभु ने फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग किया है, जो काफी चर्चित रहा।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, entertainment news, PUSHPA MOVIE NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ‘द बैटमैन’ के ट्रैलर में दिखा बैट और कैट का दमदार एक्शन, जाने कब होगी रिलीज
Next Article BIG BREAKING : राजधानी में सभी सिनेमा हॉल, स्पा, जिम तत्काल प्रभाव से बंद, आदेश जारी, देखें पूरी गाइडलाइन  BIG BREAKING : राजधानी में सभी सिनेमा हॉल, स्पा, जिम तत्काल प्रभाव से बंद, CM ने जारी किया आदेश, देखें पूरी गाइडलाइन 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : 1 जून से रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 18 ट्रेनें रद्द, 2 का मार्ग बदला 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS : अवैध कार्यों के लिए बैंक खाता बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ो के लेनदेन का हुआ खुलासा
Grand News May 23, 2025
CG NEWS: 24 लीटर कच्ची शराब और 21.14 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक ट्रक भी जब्त
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 23, 2025
GRAND NEWS : अद्भुत है भगवान शिव का ये मंदिर, 12 महीने नंदी के मुंह से निकलता है जल
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?