
कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी किया वीडियो बयान
रायपुर। मध्यप्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वीडियो बयान सामने आ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली प्रवास पर हैं। आज दिल्ली में राज्यों के वित्त मंत्रियों की एक बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आहूत की है। इस बैठक में बतौर वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे और अपनी बातों को रखेंगे।

Read More : VIDEO BREAKING : तीन दिनों तक तीन राज्यों में खंगालती रही पुलिस, किराए के मकान में दुबके मिले कालीचरण
बैठक के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने एक वीडियो बयान जारी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी आजादी के आंदोलन के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी हैं। देश के महापुरुषों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपना काम बखूबी कर रही है।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 30, 2021
सीएम बघेल ने कहा कि कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी विधिसम्मत कार्रवाई है, जिसे छत्तीसगढ़ पुलिस ने की है। आज गिरफ्तार कर उन्हें रायपुर ले जाया जाएगा, जिसके बाद उन्हें 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Read More : Big Breaking : कालीचरण महाराज गिरफ्तार, आज शाम तक लाए जाएंगे रायपुर
