
माता वैष्णो देवी के मंदिर में मची भगदड़, दो महिलाओं सहित 12 की मौत
साल 2022 के पहले ही दिन जम्मू—कश्मीर से दु:खद खबर सामने आई है। माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें दो महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं। भगदड़ की घटना के बाद कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने माता वैष्णो देवी तीर्थ पर त्रासदी से उत्पन्न स्थिति का जायज़ा कटरा प्रवास पर हैं।

पीएम मोदी हुए शोक संतप्त
माता वैष्णोदेवी के दरबार में मची भगदड़ और हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग यूपी और हरियाणा के रहने वाले हैं।

An ex-gratia of Rs 2 lakh each from PMNRF would be given to the next of kin of those who lost their lives due to the stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan in Katra, J&K. The injured would be given Rs. 50,000: PM Modi
(file pic) pic.twitter.com/LMePwZ95N6
— ANI (@ANI) January 1, 2022
मृतक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों के इलाज के लिए 2 हजार रुपए दिए जाएंगे।

भीड़ में धक्का मुक्की होने के बाद मची भगदड़
कल नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आए थे। इस दौरान भीड़ में धक्का मुक्की होने के बाद भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। कटरा अस्पताल के बीआरओ डॉ गोपाल दत्त ने बताया है कि अभी तक हमारे पास 12 लोगों के मरने की जानकारी आई है। आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं बताया गया है।
