Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लखीमपुर हिंसा: केंद्रीय मंत्री टेनी का बेटा मुख्य आरोपी, 14 आरोपियों के खिलाफ पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

लखीमपुर हिंसा: केंद्रीय मंत्री टेनी का बेटा मुख्य आरोपी, 14 आरोपियों के खिलाफ पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/01/03 at 8:03 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
अजय मिश्र का साला वीरेंद्र शुक्ला भी आरोपी10 अक्तूबर को हुई थी आशीष मिश्र की गिरफ्तारी तिकुनिया कांड पर लोगों के साथ ही राजनीतिक पंडितों की भी नजर
- Advertisement -

तिकुनिया कांड मामले में जांच टीम ने सोमवार को अदालत में पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। जिसमें 208 गवाहों और 14 आरोपियों के नाम हैं। इन आरोपियों में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का एक रिश्तेदार भी शामिल है। मामले का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र है। तीन अक्तूबर को तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसा में चार किसानों और एक पत्रकार सहित आठ लोगों की जान गई थी। इसी तारीख को रात में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें 14 लोगों को मामले का आरोपी बताया गया था। उधर, भाजपा नेता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

अजय मिश्र का साला वीरेंद्र शुक्ला भी आरोपी

चार्जशीट में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र के साथ ही उनके साले वीरेंद्र शुक्ला का भी नाम जोड़ा गया है। शुक्ला ब्लॉक प्रमुख है। जिस पर पुलिस को झूठी सूचना देने का आरोप है। घटना के दिन काफिले में वीरेंद्र शुक्ल की स्कॉर्पियो गाड़ी थी। जोकि संपूर्णानगर से पुलिस ने बरामद की थी। उधर, आशीष मिश्र के वकील अवधेश सिंह ने बताया कि आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है लेकिन अभी उन्हें कॉपी नहीं मिली है।

- Advertisement -

10 अक्तूबर को हुई थी आशीष मिश्र की गिरफ्तारी

तिकुनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष मिश्र मोनू समेत 13 आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। आशीष मिश्र की गिरफ्तारी भले ही 10 अक्तूबर को हुई थी, मगर उससे पहले सात अक्तूबर को आशीष मिश्र के करीबी लवकुश और आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों को आठ अक्तूबर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।

- Advertisement -

तिकुनिया कांड पर लोगों के साथ ही राजनीतिक पंडितों की भी नजर

कानून के जानकारों के मुताबिक हत्या जैसे जघन्य मामले में विवेचक को न्यायिक अभिरक्षा के पहले दिन से से 90 दिनों के भीतर जांच मुकम्मल कर चार्जशीट दाखिल करने की बाध्यता होती है। देश की राजनीति की दशा और दिशा को प्रभावित करने वाले तिकुनिया कांड पर लोगों के साथ ही राजनीतिक पंडितों की भी नजर है। इसकी वजह केंद्रीय मंत्री के बेटे का इस मामले में आरोपी होना है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहा है।

 

TAGGED: 10 अक्तूबर को हुई थी आशीष मिश्र की गिरफ्तारी, अजय मिश्र का साला वीरेंद्र शुक्ला भी आरोपी, ग्रैंड न्यूज़, चार्जशीट दाखिल, तिकुनिया कांड, तिकुनिया कांड पर लोगों के साथ ही राजनीतिक पंडितों की भी नजर, लखमीपुर हिंसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CM बघेल ने कहा, हम तीसरी लहर की ओर अग्रसर BREAKING NEWS : CM बघेल ने कहा, हम तीसरी लहर की ओर अग्रसर, बड़े आयोजन और सभाओं पर रोक लगाना जरुरी
Next Article सीएम बघेल ने केंद्र से मांगा कोविड प्रोटोकॉल BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी पाबंदियां, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए संकेत, शादी सहित सभी समारोह होंगे प्रभावित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : साईं ड्रीम्स सोसाइटी के 6 वें मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या, पूर्व प्रेमी से हुआ था विवाद 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
 CG NEWS : बलौदा वन परिक्षेत्र ग्राम-पंडरिया जंगल की देखभाल कर रही बुजुर्ग महिलाएं 
Grand News June 5, 2025
CG NEWS: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 35 पांव देशी प्लेन शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती June 5, 2025
CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?