![CG NEWS : स्कूल में गिरी बाथरूम की दिवार, दबने से 7 वर्षिय बच्ची की मौत, संचालक पर आरोप](https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/01/25-250x300.jpg)
बिलासपुर। जिले के एक निजी स्कूल में दीवार गिरने से बच्ची की मौत हो गयी। बाथरूम के दीवार गिरने से बच्ची की मौत हुई हैं। बिलासपुर (BILASPUR ) के सरकण्डा थाना क्षेत्र के गीतांजली सिटी में निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में यह घटना हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि 7 वर्षिय बच्ची दूसरी कक्षा की छात्रा थी।
![CG NEWS : स्कूल में गिरी बाथरूम की दिवार, दबने से 7 वर्षिय बच्ची की मौत, संचालक पर आरोप](https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/01/3-768x432-1.jpg)
आज स्कूल के दौरान छात्रा बाथरूम जाने के लिए गयी थी। इसी समय बच्ची के ऊपर बाथरूम की दीवार गिर गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बच्ची का नाम वैशाली साहू पिता डाकेश्वर साहू उम्र 7 वर्ष है। गरीब तबके की छात्रा अपने परिजनों के साथ अटल आवास सरकण्डा में रहती थी। बच्ची के पिता टेंट हाउस में काम करते हैं। तीन बहनों में वैशाली सबसे छोटी थी। जिनमे दुर्गेश्वरी 8 वी खिलेश्वरी 5 वी पढ़ती हैं। आज सुबह 11 बजे की घटना में बच्ची के सर पर चोट आई हैं, जिससे उसकी मौत हो गयी।
मामले की जानकारी मिलने पर सरकण्डा पुलिस मौके पर पहुँच गयी हैं और मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं। दूसरी तरफ परिजनों ने बताया कि बाथरूम की दीवार जर्जर हो चुकी थी, जिसे सुधारने के लिए कई बार स्कूल के संचालक को शिकायत की गयी पर उसने ध्यान नही दिया जिससे दुर्घटना घटित हो गयी।