Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Happy Birthday Kapil Dev : कपिल देव, एक ऐसा नाम जिसने टीम इंडिया को बनाया विश्व चैंपियन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONAL

Happy Birthday Kapil Dev : कपिल देव, एक ऐसा नाम जिसने टीम इंडिया को बनाया विश्व चैंपियन

GrandNews
Last updated: 2022/01/06 at 10:23 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
कपिल देव, एक ऐसा नाम जिसने टीम इंडिया को बनाया विश्व चैंपियन
कपिल देव, एक ऐसा नाम जिसने टीम इंडिया को बनाया विश्व चैंपियन
SHARE
कपिल देव, एक ऐसा नाम जिसने टीम इंडिया को बनाया विश्व चैंपियन
कपिल देव, एक ऐसा नाम जिसने टीम इंडिया को बनाया विश्व चैंपियन

क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा सचिन तेंदुलकर को प्राप्त है, लेकिन कपिल देव इस खेल के ऐसे देवता रहे हैं, जिनके आगे बड़े-बड़े तुर्रम नतमस्तक हो गए हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर उनके सामने कोई बल्लेबाज नहीं था। एक गेंदबाज के तौर पर उनके सामने किसी गेंदबाज की नहीं चलती थी। वहीं, जब वे कप्तान के तौर पर मैदान पर होते थे तो फिर विपक्षी टीमों के पास उनकी चाल के लिए कोई जवाब नहीं होता था।

Contents
हर क्रिकेटर की एक ही चाहतपूरा विश्व जान गया कपिल देव को16 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेले कपिलक्रिकेट के हर फन में माहिर
- Advertisement -

हर क्रिकेटर की एक ही चाहत

भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के महान आलराउंडरों में शुमार कपिल देव आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं, लेकिन आज भी उनकी मिसाल क्रिकेट के इस खेल में दी जाती है। हर एक आलराउंडर कपिल देव जैसा बनना चाहता है, जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से और फिर मैदान पर अपना 110 फीसदी देने के लिए मशहूर थे। एक कप्तान के तौर पर भी उन्होंने सिद्ध कर दिया था कि वे ऐसी टीम को विश्व चैंपियन बना सकते हैं, जिसके बारे में शायद किसी ने कल्पना भी नहीं थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पूरा विश्व जान गया कपिल देव को

कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 का विश्व कप जीता था। भारत को दूर-दूर तक उस मेगा इवेंट का चैंपियन नहीं देखा जा रहा था, लेकिन खुद पर विश्वास के भरोसे टीम इंडिया ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। भारत ने कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप के फाइनल में उस टीम को हराया था, जिसने लगातार दो बार ट्राफी अपने नाम की थी। इसी टूर्नामेंट में कपिल देव ने क्रिकेट की अपनी हर एक कला से लोगों को वाकिफ कराया था कि वे क्रिकेट के लिए क्या-क्या करने के लिए बने हैं।

- Advertisement -

Koo App

Many can change the course of a match, but this man changed the course of the game itself! A very happy birthday to Kapil paji 🤗 #HappyBirthdayKapilDev

View attached media content

– Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) 6 Jan 2022

- Advertisement -

16 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेले कपिल

कपिल देव ने भारत के लिए 16 साल एक्टिव क्रिकेट खेली। इसके बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा एक प्रशासक और एक कोच के तौर पर की। उन्होंने साल 1978 में टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में कदम रखा था और साल 1994 में वे आखिरी बार देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने उतरे थे। उन्होंने 131 टेस्ट और 225 वनडे इंटरनेशनल मैच देश के लिए खेले। एक बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव ने 8 शतक और 27 अर्धशतकों के साथ 5248 रन बनाए थे।

क्रिकेट के हर फन में माहिर

वहीं, 225 वनडे मैचों में कपिल देव के बल्ले से एक शतक और 14 अर्धशतकों के साथ 3783 रन निकले थे। वहीं, एक गेंदबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव ने 434 विकेट चटकाए थे, जबकि वनडे क्रिकेट में उनके नाम 253 विकेट लेने का रिकार्ड दर्ज है। ये आंकड़े अपने आप में कपिल देव की महानता का वर्णन करते हैं, क्योंकि एक आलराउंडर के तौर पर बहुत कम खिलाड़ी इतने लंबे समय तक खेल पाते हैं और इतने अच्छे आंकड़े उनके होते हैं।

TAGGED: #Kapil Sharma, kapil, kapil dev, kapil dev 175, kapil dev 175 vs zimbabwe, kapil dev 1983, kapil dev age, kapil dev batting, kapil dev best batting, kapil dev biography, kapil dev biopic, kapil dev bowling, kapil dev cars, kapil dev hattrick, kapil dev interview, kapil dev life story, kapil dev movie, kapil dev news, kapil dev old video, kapil dev on fire, kapil dev rare video, kapil dev wife, kapil sharma comedy, Kapil Sharma Show, ranveer singh as kapil dev
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कपिल देव ने की पीएम मोदी को लेकर किया ट्वीट, ओलिंपिक से लौटे खिलाड़ियों के लिए लिखी ये बात Birthday Special: वो खिलाड़ी और कप्तान जिसने भारतीय क्रिकेट का भाग्य बदल दिया
Next Article बड़ी खबर : राजधानी में कैदियों से मिलने पर लगाई रोक, आदेश जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIGARH BREAKING : मां मनी प्लांट में बड़ा हादसा; फर्निश में ब्लास्ट होने से चार मजदूर बुरी तरह झुलसे 
RAIGARH BREAKING : मां मनी प्लांट में बड़ा हादसा; फर्निश में ब्लास्ट होने से चार मजदूर झुलसे 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CG Board 10th Result 2025 : कोरिया में विशेष जनजाति के बच्चों ने मारी बाजी, 10वीं में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण
CG Board 10th Result 2025 : कोरिया में विशेष जनजाति के बच्चों ने मारी बाजी, 10वीं में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण
कोरिया छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Colonel Sofia Qureshi : मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामले में FIR दर्ज, जानें पूरा मामला 
Colonel Sofia Qureshi : मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामले में FIR दर्ज, इस्तीफे की मांग तेज
Breaking News NATIONAL मध्य प्रदेश May 15, 2025
RAIPUR BREAKING : तालाब किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस 
RAIPUR BREAKING : तालाब किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?