Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/01/08 at 9:22 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
SHARE

 

Contents
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीपश्चिमी विक्षोभ से बना यह मौसमी तंत्र
- Advertisement -

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ में शनिवार को भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से नमी आ रही है। पाकिस्तान के ऊपर बने एक सिस्टम से राजस्थान (Rajasthan) में एक चक्रवाती घेरा बना है। यह पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अरब सागर (Arabian Sea) से नमी आ रही है। वहीं मध्य भारत में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। ऐसे में 8 जनवरी को भी एक-दो स्थानों पर बेहद हल्की बारिश होने का अनुमान है।

- Advertisement -

 

रायपुर मौसम विज्ञान (Raipur Meteorology) केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा (Scientist HP Chandra) ने बताया कि मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तानी इलाके में ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके कारण अरब सागर से बहुत अधिक नमी आ रही है। निम्न स्तर पर ही मध्य भारत में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से मौसम बदल रहा है।

 

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 

8 जनवरी को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने प्रशासन को चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि 9, 10 और 11 जनवरी को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। बारिश होगी तो अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में बहुत परिवर्तन नहीं होगा।

 

पश्चिमी विक्षोभ से बना यह मौसमी तंत्र

 

पश्चिमी विक्षोभ और उससे बना मौसमी तंत्र शुक्रवार को सक्रिय हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि 7 जनवरी को दक्षिण अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना था। उसके साथ ही पाकिस्तान और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में चक्रवाती घेरा सक्रिय हो गया। अब यह पूर्व की ओर बढ़ रहा है।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg live news, CG WEATHER ALERT, GRAND NEWS, heavy rain alert, heavy rainfall alert news, mp news live, Rain Alert, weather today, yellow alert, yellow alert in mp
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पूल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, सवार एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पूल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, सवार एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
Next Article BIG NEWS : कोरोना से ठीक होने के बाद ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा ! , WHO ने दी यह जानकारी, वैक्सीनेटेड लोगों को लेकर कही यह बात  BIG NEWS : कोरोना से ठीक होने के बाद ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा ! , WHO ने दी यह जानकारी, वैक्सीनेटेड लोगों को लेकर कही यह बात 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 35 पांव देशी प्लेन शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती June 5, 2025
CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?