Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : देश में रोजाना आएंगे 8 लाख कोरोना केस !, तो इस समय होगा तीसरी लहर की पीक से सामना, जानिये विशेषज्ञों ने क्या कहा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News3rd WaveCorona CasesGrand Newsदेश

BIG NEWS : देश में रोजाना आएंगे 8 लाख कोरोना केस !, तो इस समय होगा तीसरी लहर की पीक से सामना, जानिये विशेषज्ञों ने क्या कहा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/01/10 at 9:28 AM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CORONA UPDATE : लापरवाही न पड़ जाये भारी, भारत में एक ही दिन में मिले दो लाख के करीब कोरोना संक्रमित, 442 मौतें 
CORONA UPDATE : लापरवाही न पड़ जाये भारी, भारत में एक ही दिन में मिले दो लाख के करीब कोरोना संक्रमित, 442 मौतें 
SHARE

 

Contents
5 दिन बाद आ जाएगा पीकएक महीने में आ जाएगा पीककई देशों से बेहतर है भारतीय डेटा की क्वालिटी मौतों के आकड़ों में गड़बड़ी की आशंका 
- Advertisement -

BIG NEWS : देश में रोजाना आएंगे 8 लाख कोरोना केस, तो इस समय होगा तीसरी लहर की पीक से सामना, जानिये विशेषज्ञों ने क्या कहा 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है। 9 जनवरी को 1.79 लाख नए केस सामने आए। विशेषज्ञों की मानें तो फरवरी की शुरुआत में देश में तीसरी लहर का पीक आ सकता है। तब रोजाना 4 से 8 लाख केस दर्ज हाेने की आशंका है। उनका कहना है कि दिल्ली और मुंबई में तीसरी लहर का पीक 15 जनवरी को आ सकता है।

- Advertisement -

 

यह दावा IIT कानपुर के मैथमैटिक्स और कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने किया है। वे कंप्यूटर मॉडल की मदद से बताते हैं कि महामारी आगे कैसा बर्ताव करने वाली है। उनका यह भी कहना है कि 15 मार्च के आसपास देश में तीसरी लहर पार होने की संभावना है।

 

5 दिन बाद आ जाएगा पीक

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, प्रोफेसर अग्रवाल ने बताया कि मुंबई में तीसरी लहर का पीक लगभग 15 जनवरी को आएगा। ठीक ऐसा ही दिल्ली में भी होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरे देश के आंकड़े नहीं हैं, लेकिन शुरुआती कैलकुलेशन बताती है कि फरवरी की शुरुआत में देश में तीसरी लहर का पीक आ सकता है। हमारा अंदाजा है कि पीक पर रोजाना देश में 4 से 8 लाख केस दर्ज होंगे।

 

एक महीने में आ जाएगा पीक

 

दिल्ली और मुंबई में जितनी तेजी से ग्राफ ऊपर उठा है, उतनी ही तेजी से इसके नीचे गिरने की संभावना है। पूरे देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इस हिसाब से देश में एक महीने में पीक आ जाएगा और मार्च मिडिल तक देश में तीसरी लहर खत्म हो जाएगी या कम हो जाएगी।

 

ऐसे काम करता है कैलकुलेशन मॉडल

प्रोफेसर अग्रवाल ने कहा कि यह सच है कि महामारियां अपने आप में बहुत ही बेतरतीब होती हैं, लेकिन उसमें भी कुछ मानदंड होते हैं। सीधी बात है कि अगर संक्रमित व्यक्ति किसी असंक्रिमत व्यक्ति के संपर्क में आएगा तो वह संक्रमण आगे बढ़ाएगा। यानी, जितने ज्यादा लोग संक्रमित होंगे, उतना ज्यादा संक्रमण फैलेगा क्योंकि संक्रमण का ट्रांसफर हो रहा है। इसी के आधार पर हमारा मॉडल काम करता है।

कई देशों से बेहतर है भारतीय डेटा की क्वालिटी

उन्होंने बताया कि अपने मॉडल पर काम करते समय हमने देखा कि भारतीय डेटा की क्वालिटी कई देशों के डेटा से बेहतर है। इसमें कई एडवांस्ड देश शामिल हैं। कई बार हम खुद की तारीफ नहीं करते हैं, लेकिन यह एक ऐसा मसला है जहां हम अपने स्वास्थ्य मंत्रालय की तारीफ कर सकते हैं कि उन्होंने बेहतर क्वालिटी का डेटा उपलब्ध कराया है।

 

पहली लहर में बहुत सख्त लॉकडाउन लगाया गया था, जिसकी वजह से संक्रमण की रफ्तार दोगुना कम हुई। दूसरी लहर के दौरान अलग-अलग राज्यों ने अलग रणनीति से काम किया। जिन राज्यों ने आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन लगाया वे भी संक्रमण की रफ्तार कम सके। यानी, लॉकडाउन से मदद मिलती है।

 

मौतों के आकड़ों में गड़बड़ी की आशंका 

प्रोफेसर अग्रवाल ने कहा कि कई स्टडी में सामने आया है कि देश में 40 से 50 लाख के बीच मौतें हुई हैं। इतनी मौतें रिकॉर्ड से गायब कैसे हो सकती हैं। हम पाथर युग में तो नहीं जी रहे हैं कि इतनी मौतों को कोई रिकॉर्ड ही न करे। कई राज्यों से रिपोर्ट आई हैं कि श्मशान घाट भर गए हैं, उनके बाहर लंबी कतारें लगी हैं, लेकिन यह सब सिर्फ एक हफ्ते या 10 दिन के अंदर हुआ- जब दूसरी लहर अपने चरम पर थी। जब इसे पूरी महामारी में औसत के तौर पर देखा जाएगा तो यह बहुत ज्यादा नहीं दिखेगा। इसलिए मेरे हिसाब से जितनी मौतें रिकॉर्ड की गई हैं, असल आंकड़ा उनका दस गुना ज्यादा होगा। 2 या 3 गुना ज्यादा होने की संभावना मानी जा सकती है।

 

 

 

TAGGED: # latest news, #National News, CORONA BIG NEWS, Corona Breaking News, CORONA CASE IN INDIA, Latest News In CG, LATST NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी बोला - मेरी गर्लफ्रेंड से बात करता था इसलिए मारा   CG CRIME NEWS : चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी बोला – मेरी गर्लफ्रेंड से बात करता था इसलिए मारा  
Next Article अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा- द राइज’ के हिंदी वर्जन ने चौथे वीकेंड में की धमाकेदार कमाई, जानें- 24 दिनों का कलेक्शन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?