Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ में आज भी प्रासंगिक है युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकारसामाजिक

छत्तीसगढ में आज भी प्रासंगिक है युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का संदेश

Desk
Last updated: 2022/01/10 at 1:17 PM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर . विविध संस्कृतियों का संगम स्थल छत्तीसगढ़ में न केवल छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अपितु सम्पूर्ण भारत की संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। शांति और सौहार्द्र का टापू छत्तीसगढ़ की भूमि वह पावन धरा है जहां गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी सहित अनेक महान पुरूषों का आगमन हुआ। युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की स्मृति छत्तीसगढ़ के युवाओं में आज भी रची-बसी हुई है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक सौहार्द्र को अपनाते हुए युवा शक्ति आगे बढ़ कर अपना लक्ष्य हासिल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देशन में छत्तीसगढ़ के युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

स्वामी विवेकानंद जी को भला कौन नहीं जानता? उन्होंने युवाओं में आत्मविश्वास जगाने के लिए कहा था कि उठो जागो और तब तक प्रयत्न करो, जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए। उन्होंने कहा था, अपने आप को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। युवा ही समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं। उन्हें समाज में अपनी महती भूमिका के लिए संस्कृति और सम्यता से हमेशा जुडा रहना होगा। शिकागो में आयोजित धर्म संसद में भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्म के संदेश ने भारतीयों का गौरव बढ़ाया।

- Advertisement -

स्वामी विवेकानंद ने मानव कल्याण की दिशा में युवाओं को जागरूक करने का अदभुत कार्य किया। स्वामी विवेकानंद ने बंगाल से बाहर सबसे ज्यादा समय छत्तीसगढ़ में अपने माता-पिता के साथ व्यतीत किया है। वे किशोरावस्था में सन 1877 में रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने अपने जीवन के 2 वर्ष यहां बिताया। उन्होंने अपने पिता से ही रायपुर में प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। घर में बौद्धिक और आध्यत्मिक चर्चा का प्रभाव ही था कि व्यक्तित्व विकास में अनेक विद्वान स्वामी विवेकानंद का आध्यात्मिक जन्म स्थान रायपुर को मानते हैं। उनके व्यक्तित्व विकास में रायपुर पड़ाव का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यहां उनका परिचय हिन्दी और छत्तीसगढ़ी से हुआ। स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में युवाओं को मंच देने के साथ उनके प्रतिभा को सामने लाने युवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। ऐतिहासिक बूढ़ातालाब जो कि स्वामी विवेकानंद की स्मृति से जुड़ा हुआ है। इस बूढ़ातालाब को संवार कर राज्य शासन ने एक नये और आकर्षक कलेवर में पहचान दी है और इसका नाम स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान के रूप में करके आम नागरिकों को स्वामी विवेकानंद से जोड़ने का काम किया है। यहां की खूबसूरती में सरोवर के बीच स्थित टापू पर ध्यान मुद्रा में स्थापित उनकी विशाल प्रतिमा दूर से ही देखने वालों को आकर्षित कर रही है।

- Advertisement -

राज्य सरकार ने स्वामी विवेकानंद की स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए डे भवन को उनके स्मारक के रूप में विकसित करने की पहल भी की है। डे-भवन की पहचान स्मारक के रूप में होने से विवेकानंद से जुड़ी यादें भी जीवंतता का अहसास करायेगी। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। उनके नाम पर तकनीकी विश्व विद्यालय का नामकरण भी किया गया है। विवेकानंद आश्रम और  नारायणपुर जिला में स्थापित रामकृष्ण मिशन आश्रम अबूझमाड़ियों और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पिछले 35 साल से कार्य कर रहा है।

राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का निरन्तर प्रयास कर रही है। सुपोषण अभियान से बच्चों को सेहतमंद बनाने से लेकर आत्मानंद विद्यालय सहित अन्य प्रयासों से रोजगार उपलब्ध करा कर एक बेहतर भविष्य निर्माण में भी छत्तीसगढ़ की सरकार स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को सच करने की राह में आगे बढ़ रही है।

TAGGED: swami, swami vivekanand, swami vivekananda, swami vivekananda biography, swami vivekananda in hindi, swami vivekananda in kannada, swami vivekananda quotes, swami vivekananda quotes in hindi, swami vivekananda quotes in hindi for students, swami vivekananda speech, swami vivekananda speech at chicago, swami vivekananda speech hindi, swami vivekananda story, swami vivekananda teachings, swami vivekananda thoughts, swami vivekananda videos, vivekananda, vivekananda quotes
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, आज से राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों से नाइट कर्फ्यू समाप्त CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में नाइट कर्फ्यू लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, इन सेवाओं पर लगी रोक
Next Article CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के पहले ओमिक्रॉन संक्रमित को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये कैसा है मरीज का हाल  CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के पहले ओमिक्रॉन संक्रमित को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये कैसा है मरीज का हाल 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Aadhaar Card: AI से सावधान आपका आधार कार्ड नकली है या असली ? घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें चेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान  
Exclusive Featured Grand News Technology क्राइम छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?