Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गणतंत्र दिवस समारोह 2022 पर ओमिक्रॉन का साया, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चे भी नहीं होंगे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोरोना अपडेटछत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह 2022 पर ओमिक्रॉन का साया, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चे भी नहीं होंगे शामिल

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/01/11 at 5:42 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में एक बार फिर एक साल पहले जैसे हालात बनने लगे हैं। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की काली परछाई अब पर पड़ने लगी है। कोविड केसेस में लगातार वृद्धि को देखते हुए राज्य में गणतंत्र दिवस समारोह 2022 को संक्षिप्त रूप में करने का निर्णय लिया गया है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ये आयोजन किया जाएगा। वहीं मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्कूली बच्चों को इस समारोह से दूर रखा गया है। साथ ही परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे और ना ही झांकियां निकाली जाएगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके ध्वजारोहण करेंगी। जानकारी के मुताबिक ध्वजारोहण के बाद पुलिस और अर्द्धसैनिक बल गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। इसके बाद राज्यपाल का उद्बोधन होगा। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों की ओर से दिए जाने वाले पुरस्कार और पदकों का वितरण किया जाएगा।

- Advertisement -

BREAKING NEWS : सीएम बघेल जगदलपुर में फहराएंगे तिरंगा, मंत्रियों और संसदीय सचिवों को कहां मिला मौका, जारी की गई सूची

- Advertisement -

मुख्य सचिव ने की समीक्षा

सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अमिताब जैन ने वर्चुअल बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए समारोह में सोशल डिस्टेंटिंग के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम

दूसरे जिलों की बात करें तो गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रियों और संसदीय सचिव ध्वजारोहण करेंगे। तहसील और जनपद पंचायत स्तर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। यहां पर जनपद अध्यक्ष और नगरीय निकाय के महापौर और अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे।

TAGGED: # latest news, CGNEWSUPDATE, GRAND NEWS, Omicron cases in Chhattisgarh, Raipur News In Hindi, republic day 2022, republic day celebrations 2022, republic day celebrations in chhattisgarh, ओमिक्रॉन, ओमिक्रॉन वायरस, गणतंत्र दिवस समारोह, गणतंत्र दिवस समारोह 2022, छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन के मामले, छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article महापौर ढ़ेबर के दो साल पूरे, सीएम बघेल ने सफल कार्यकाल पर दी शुभकामनाएं LATEST NEWS : महापौर ढ़ेबर के दो साल पूरे, CM बघेल ने सफल कार्यकाल पर दी शुभकामनाएं, तो भविष्य के लिए दिए सुझाव
Next Article पीएम मोदी आज शाम मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा BREAKING NEWS : पीएम मोदी आज शाम मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा, देश में बिगड़ते हालात और आवश्यक पाबंदियों पर लिया जाएगा फैसला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
Breaking News Cricket खेल May 9, 2025
सूखे कुएं में गिरा कोटरी, वन विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से सकुशल बचाया गया
Grand News May 9, 2025
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?