Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 57 साल के शख्स में धड़केगा सुअर का दिल, घंटो की सर्जरी के बाद सफल ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsअंतराष्ट्रीयरोचक खबरें

57 साल के शख्स में धड़केगा सुअर का दिल, घंटो की सर्जरी के बाद सफल ऑपरेशन

GrandNews
Last updated: 2022/01/11 at 7:38 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

हार्ट ट्रांसप्लांट के बारे में तो हम सभी ने सुना है। इंसान में इंसानी दिल का ट्रांसप्लांटेशन तो होता है, लेकिन क्या कभी इंसान में जानवर के दिल के ट्रांसप्लांटेशन के बारे में सुना है? जी हां एक शख्स के अंदर सुअर का दिल लगाया गया है। अमेरिकी सरजनों ने इसे मुमकिन कर दिखाया है। उन्होंने 57 साल के एक व्यक्ति में जैनेटिक रूप से बदले गए एक सुअर का दिल ट्रांसप्लांट कर इतिहास बना दिया है।

- Advertisement -
Ad image

हार्ट ट्रांसप्लांटेशन के के क्षेत्र लिए ये किसी उपलब्धि से कम नहीं है। साथ ही दुनियाभर के डॉक्टरों के लिए भी ये किसी बदलाव से कम नहीं है। इससे हृदय की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लाखों लोगों के दिल के प्रत्यारोपण का नया रास्ता खुल गया है। साथ ही इससे अंगदान में आ रही कमी का हल भी निकल सकता है। अमेरिका के दवा नियामक (drug regulator) एफडीए ने इस सर्जरी के लिए नए साल के पहले इसकी मंजूरी दी थी।

- Advertisement -

मील का पत्थर बनेगी ये सर्जरी

- Advertisement -

दुनिया की ये पहली और ऐतिहासिक सर्जरी बीते शुक्रवार को हुई। अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने सोमवार को को बयान जारी करते हुए इस सर्जरी के बारे में बताया। यह सर्जरी पशुओं के अंगों के इंसान में ट्रांसप्लांट की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

OMG : मुर्दे में आ गई जान! डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रो-रो कर परिजन हुए बेहाल, घर लेजाते हो गया जिन्दा, मांगने लगा पानी 

मरीज की सेहत में सुधार

यूनिवर्सिटी के बयान के मुताबिक पीड़ित डेविड बेनेट की हालत नाजुक थी। इसलिए उसकी जान बचाने के लिए जैनेटिक रूप से बदले गए सुअर के दिल को ट्रांसप्लांट करने का फैसला किया गया। सर्जरी के बाद अब डेविड की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स उस पर नजर बनाए हुए हैं और देख रहे हैं कि नया अंग किस तरह से काम कर रहा है। बता दें कि बेनेट का परंपरागत तरीके से होने वाला हार्ट ट्रांसप्लांटेशन नहीं हो सकता था, इसलिए अमेरिकी डॉक्टरों ने ये बड़ा फैसला लेकर उसमें सुअर का दिल लगा दिया है।

सर्जरी कराना ही था आखरी रास्ता

जानकारी के मुताबिक मैरीलैंड के रहने वाले डेविड ने सर्जरी के एक दिन पहले कहा था कि उसके सामने दो ही रास्ते थे। उन्होंने कहा था कि सर्जरी कराना उनके लिए अंधेरे में चौका लगाने जैसा था। ये उनके लिए आखरी रास्ता था। बेनेट पिछले कई माहीनों से बिस्तर पर ही हार्ट-लंग बायपास मशीन के सहारे जी रहे थे। अब वे जल्द ही ठीक होकर बिस्तर से उतरना चाहते हैं।

सुअर के दिल में जैनेटिक बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुअर का दिल इंसान में ट्रांसप्लांट करने के लिए उचित होता है। रही बात सुअर को जैनेटिक तरीके से बदलने की तो सुअर के सेल्स में एक अल्फा-गल शूगर सेल होता है। इस सेल को इंसान का शरीर जल्द अडॉप्ट नहीं करता है। जो मरीज की मौत का कारण भी बन सकत है। इस परेशानी को दूर करने के लिए ही अमेरिकी डॉक्टरों ने पहले सुअर में जैनेटिक बदलाव किया।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, pig heart in human, pig heart transplantation in human, इंसान के अंदर सूअर का दिल, इंसान में सूअर का दिल, ग्रैंड न्यूज़, सूअर का दिल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, महिला ASI समेत चार लोग घायल
Next Article राजधानी में सभी प्राइवेट दफ्तर बंद करने आदेश, बार और रेस्टारेंट भी रहेंगे बंद BIG BREAKING NEWS : राजधानी में सभी प्राइवेट दफ्तर बंद करने आदेश, बार और रेस्टारेंट भी रहेंगे बंद, केवल अति आवश्यक को ही छूट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?