Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ ओले के आसार, जानिये कहां कैसा रहेगा हाल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ ओले के आसार, जानिये कहां कैसा रहेगा हाल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/01/12 at 6:07 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ ओले के आसार, जानिये कहां कैसा रहेगा हाल 
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ ओले के आसार, जानिये कहां कैसा रहेगा हाल 
SHARE

 

Contents
राजधानी में छाया रहेगा कोहरा बिलासपुर में लुढ़का तापमान सब्जियों और दलहन की फसलें खराब12 जनवरी को है बारिश के आसार 
- Advertisement -

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ ओले के आसार, जानिये कहां कैसा रहेगा हाल 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। नए साल के जश्न के साथ ही बारिश ने प्रदेश में दस्तक दी थी, जिसके बाद से ही लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे ठंड और भी बढ़ गया है। हालांकि नमी के चलते रात का तापमान बढ़ा है। दिन और रात के मौसम में आ रहे इस उतार-चढ़ाव के कारण कई इलाकों में धुंध भी छाई है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को भी बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग (WEATHER DEPARTMENT ) ने आज भी कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

 

प्रदेश में नए साल में ही दोगुनी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 11 दिन में 128.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान प्रदेश में बारिश का औसत 63.6 मिमी रहा है, यानी अब तक लगभग 202 प्रतिशत पानी बरस चुका है। मंगलवार को हुई इस बारिश का असर अब बुधवार और गुरुवार को भी रहेगा। नमी के चलते कई इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

 

राजधानी में छाया रहेगा कोहरा 

राजधानी रायपुर में मंगलवार को सुबह से शाम तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इसके चलते दोपहर का तापमान औसत से 6 डिग्री कम हो गया और दिन में ठंड भी महसूस हुई। दोपहर बाद मौसम खुला तो शहर के खुले इलाके धुंध की चादर में लिपट गए। लाभांडी से नवा रायपुर तक आउटर में धुंध और गहरी थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम खुल जाएगा, तब भी एक-दो दिन सुबह घना कोहरा और रात में धुंध रहेगी।

बिलासपुर में लुढ़का तापमान 

बिलासपुर में भी चक्रीय चक्रवात का असर बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है। ‎मंगलवार को हुई बारिश के बाद शहर का‎ अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ।‎ यह 10 साल में चौथी बार है, जब जनवरी में इतना अधिकतम तापमान दर्ज किया गया हो। जबकि एक दिन पहले ही शहर का‎ अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री था जो कि‎ सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम‎ तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से‎ 4 डिग्री अधिक था।

 

सब्जियों और दलहन की फसलें खराब

 

गेंहू को छोड़कर सभी फसलों को नुकसान है। चना, तिवरा, मटर, अलसी, मसूर, सरसो और देरी से बोए गए अरहर की फसल, जिसमें अभी फूल आने की स्थिति है, उसे नुकसान होगा। सब्जियों और भाजियों को भी हानि होगी। इसका उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को नुकसान होगा। इसमें गोभी और टमाटर की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ेगा। बादलों के छाए रहने से फसलों में कीट का प्रकोप भी बढ़ सकता है।

 

12 जनवरी को है बारिश के आसार 

 

मौसम विज्ञानी एचपी‎ चंद्रा ने बताया कि अभी उत्तरी राजस्थान के‎ ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ आया हुआ है।‎ इसके ऊपर तीसरे क्षोभ मंडल में स्थित ट्रफ‎ के साथ समुद्र तल से 2.1 किमी और 4.5‎ किमी की ऊंचाई के मध्य चक्रवात फैला है।‎ इसके असर से हरियाणा के ऊपर चक्रवाती‎ परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल‎ की खाड़ी और उत्तरी कोंकण क्षेत्र में‎ मध्यप्रदेश और झारखंड तक फैला एक ट्रफ‎ अन्य चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।‎ मौसम विभाग के मुताबिक इसके असर से‎ 12 जनवरी को बारिश हो सकती है।‎

 

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, CG WEATHER UPDATE, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 'ओमिक्रान' वैरिएंट को ढूंढने वाले साइंटिस्ट ने दी चेतावनी आज से दुकानों में उपलब्ध होगी, ओमिक्रॉन की टेस्ट किट OmiSure, जानें कैसे करें जांच और कीमत से लेकर सब कुछ
Next Article 12 जनवरी का इतिहास: गांधी जी का आखरी भाषण, स्वामी विवेकानंद का जन्म जैसी कई घटनाओं की गवाह है आज की तारिख
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG VYAPAM Admit Card : प्री-D.El.Ed और प्री B.Ed परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम इस दिन 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS: यह केवल आवेदन लेने या समस्याएं सुनने का अभियान नहीं, बल्कि यह जनता और शासन के बीच विश्वास का सेतु बन चुका है- अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ May 17, 2025
CG NEWS: बृजमोहन अग्रवाल के साथ तिरंगा यात्रा मे शामिल हुए विधायक अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ May 17, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया, हस्ताक्षर अभियान चलाकर एकता का दिया संदेश
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?