Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 12 जनवरी का इतिहास: गांधी जी का आखरी भाषण, स्वामी विवेकानंद का जन्म जैसी कई घटनाओं की गवाह है आज की तारिख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALअंतराष्ट्रीयदेशरोचक खबरें

12 जनवरी का इतिहास: गांधी जी का आखरी भाषण, स्वामी विवेकानंद का जन्म जैसी कई घटनाओं की गवाह है आज की तारिख

GrandNews
Last updated: 2022/01/12 at 6:16 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

आज 12 जनवरी है और एतिहासिक दृष्टिकोण से ये तारिख महत्वपूर्ण है। 12 जनवरी का इतिहास (history of 12 january) अपने अंदर कई कहानियां समेटे हुए है। 1947 में देश के विभाजन के बाद देश भर में सांप्रदायिक दंगे होने लगे थे, जिसने गांधीजी को झकझोर कर रख दिया। सन् 1948 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने अपना आखिरी भाषण दिया था (last speech of gandhi ji)। इसके बाद वे 13 जनवरी से अनशन पर चले गए थे।

- Advertisement -
Ad image

देश में दंगे रोकने के लिए गांधी जी ने 13 जनवरी से अनशन पर जाने का फैसला लिया। 5 दिन बाद गांधीजी की शर्त मान ली गई और देश में शांति लाने की पूरी कोशिश की गई। ऐसा माना जाता है कि गांधीजी का आखिरी भाषण ही उनकी हत्या का कारण बना। 30 जनवरी 1948 को जब गांधीजी बिरला हाउस में प्रार्थना करने जा रहे थे, तभी नाथूराम गोडसे ने उन पर तीन गोलियां चला दी।

- Advertisement -

स्वामी विवेकानंद की जयंती

- Advertisement -

आज युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती (birth anniversary of swami vivekanand) भी है। 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता के एक कायस्थ परिवार में हुआ था। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हर साल देश में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मंजूरी

सन् 1991 में आज ही के दिन अमेरिका की संसद ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की मंजूरी दी थी। करीब तीन दिनों तक चली बहस के बाद अमेरिका की संसद ने इस प्रस्ताव को 250 वोटों से पास कर दिया था। जबकि इस प्रस्ताव के खिलाफ 183 वोट पड़े थे।

आज से दुकानों में उपलब्ध होगी, ओमीक्रॉन की टेस्ट किट OmiSure, जानें कैसे करें जांच और कीमत से लेकर सब कुछ

यूएनओ ने दी थी चेतावनी

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations organisation) ने उस समय के इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 15 जनवरी तक कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा था साथ ही ऐसा न करने पर इराक को सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने को चेताया भी था।

इसके अलावा कई ऐसी घटनाएं हैं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है। आइए जानते हैं क्या है 12 जनवरी का इतिहास-

  • साल 2010 में हैती (कैरिबियाई देश) में आए भूकंप में 2 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था।
  • 2009 में भारत के मशहूर सिंगर एआर रहमान (AR Rahman) गोल्डन ग्लोब अवार्ड (golden globe award) जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
  • साल 2008 में कोलकाता के बाजार में भीषण आग लगी थी। जिसमें कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुई थी और की जल चुकी थी।
  • 2005 में भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ।
  • साल 1991 में अमेरिका की संसद ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मंजूर दी थी।
  • 1984 में भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने घोषणा की थी।
  • साल 1934 में भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को 12 जनवरी 1934 को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था।
  • 1908 में पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया था।
  • साल 1863 में भारतीय दार्शनिक और युवाओं प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ था।
  • 1757 में पश्चिम बंगाल के बंदेल को ब्रिटिश शासको ने पुर्तगालियों से छीना था।
  • साल 1708 में छत्रपति शाहू जी मराठा शासक हुए थे।
  • 1598 में राजमाता जीजाबाई का जन्म महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा शहर में हुआ था।
TAGGED: # latest news, 12 january history, 12 जनवरी की इतिहास, birth anniversary of swami vivekanand, GRAND NEWS, history of 12 january, last speech of gandhi ji, National Youth Day, swami vivekanand, United Nations organisation, uno, yuva divas, आज का इतिहास, गांधी जी का आखरी भाषण, ग्रैंड न्यूज़, युवा दिवस, यूएनओ, राष्ट्रीय युवा दिवस, संयुक्त राष्ट्र संघ, स्वामी विवेकानंद, स्वामी विवेकानंद की जयंती
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ ओले के आसार, जानिये कहां कैसा रहेगा हाल  CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ ओले के आसार, जानिये कहां कैसा रहेगा हाल 
Next Article छुट्टी के दिन भी पंजीयन कार्यालय में होंगे काम, नहीं रूकेगी रजिस्ट्री BREAKING: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, सरकार ने जारी किया “वर्क फ्रॉम होम का आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा के लिए ट्रेन से हुए रवाना, कहा- ‘रेल यात्रा स्मृतियों को ताजा कर देती है’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 6, 2025
India register a historic: एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 336 रन से हराया — सीरीज़ 1-1 से बराबर
Cricket Grand News NATIONAL खेल July 6, 2025
Viral News: “बेटे की शिकायत पर स्कूल में घुसे परिजन, शिक्षक की कर दी जमकर धुनाई” पुलिस जांच में जुटी
Grand News VIRAL VIDEO देश July 6, 2025
Change The name of New Delhi Railway Station: “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी? सांसद खंडेलवाल ने भेजा बड़ा प्रस्ताव, अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की सिफारिश”
Grand News दिल्ली देश July 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?