Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राशिफल 12 जनवरी: इन राशि के जातकों को हो सकता है धन लाभ, देखिए आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़धर्मराशिफल

राशिफल 12 जनवरी: इन राशि के जातकों को हो सकता है धन लाभ, देखिए आज का राशिफल

GrandNews
Last updated: 2022/01/12 at 3:37 AM
GrandNews
Share
8 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE
आज का राशिफल
आज का राशिफल

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के अनुसार राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारी होती है। राशिफल आपको आने वाली परिस्थिति, अवसर या चुनौतियों के लिए तैयार करता है। देखिए आज का राशिफल (Horoscope 12 January 2022)-

- Advertisement -

मेष राशि (Aries)

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च वाला रहेगा, जो लोग किसी विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं, उनको आज कंपनी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। कुछ लोगों को आज अपने स्वास्थ्य के चलते अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आज आप कहीं अपने धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें।

- Advertisement -

वृषभ राशि (Taurus)

- Advertisement -

इस राशि के जातकों को आज अपने परिजनों से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपका कोई ऐसा राज ना खुल जाए, जो आपने अभी तक किसी को नहीं बताया था। आज आप कोई जमीन या गा़ड़ी खरीदने की तैयारी कर सकते हैं। जीवनसाथी की तरक्की देख आप प्रसन्न रहेंगे। शाम को आपके यहां अतिथि आ सकते हैं। आज यदि किसी से विवाद हो, तो उसमें आपका उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातक धीमी गति से चल रहे अपने कारोबार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आप किसी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। लेकिन यदि आप अपने पिताजी से भी सलाह मशवरा करेंगे, तो वह काफी हद तक आपकी परेशानियों हल करने में मदद करेगा। नौकरी कर रहे जातकों को ध्यान से कार्य करना होगा, नहीं तो आपको किसी कार्य को पूरा करने में देर हो सकती है। आज आपका भाग्य आपके साथ है जिससे आप अपनी समस्याओं से बाहर निकलने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

इन जातकों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से भी परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानियों का हल ढूंढने के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी होगी। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है, ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo)

अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, क्योंकि आज खानपान की वजह से आपको पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए आज यदि घर में पकवान, मिठाई आदि बने, तो उन पर विशेष ध्यान रखें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। बाहर घूमने जाते वक्त सावधान और सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कानूनी संबंधित मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आप किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आप अपने बातों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आपके जरूरी कार्य आगे के लिए टाल सकते हैं। शाम के समय मातृ पक्ष को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

RAIPUR NEWS : तांत्रिक महिला के झांसे में आया परिवार, बेटे के मौत की कही थी बात, 11 दिन बाद हुआ ठगी का एहसास, तलाश जारी 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको कोई पुराना मित्र मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको उनसे बात करते समय ध्यान देना होगा, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी सामाजिक समारोह में भी आप शामिल हो सकते हैं। आज आप कुछ खर्च भी कर सकते हैं जिससे आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

इन जातकों के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि विद्यार्थी कोई नया कोर्स करना चाहते हैं तो उसमें भी उन्हें एडमिशन मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने परिवार के सदस्यों को बताकर जाए, तो बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आ रही समस्या परिजनों की मदद से ठीक हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार के किसी सदस्य से चल रहा मनमुटाव भी आज खत्म होगा। यदि आप और आपके जीवनसाथी के बीच आज कोई बात बने, तो उसमें एक दूसरे से लड़ने से बेहतर होगा कि आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करें, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। किसी पर भी भरोसा करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि वह व्यक्ति आपके भरोसे के लायक है या नहीं।

मकर राशि (Capricorn)

आज का राशिफल बताता है कि आज आप अपने  पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। जोश में आकर कोई फैसला ना लें। लंबे समय से अटके हुए काम आज परिजनों के साथ मिलकर पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। आज कुछ खर्च भी हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें।

कुंभ राशि (Aquarius)

इस राशि के जातकों की वाणी की मिठास आज इनके चारों ओर के लोगों को अपना बनाएंगी। मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को इसका फायदा मिल सकता है। आज आप परिवार के साथ भी कुछ समय बिताएंगे। लेकिन आप अपने माता पिता के खराब स्वास्थ्य के कारण कुछ लोगों से भी मिलजुल सकते हैं। शेयर बाजार या किसी भी तरह का निवेश किया हो तो आज आपको वह धन लाभ दे सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। घर के बुजुर्ग की सलाह से नया व्यवसाय कर सकते हैं। जिसमें आपको तरक्की मिलेगी और धन लाभ भी होगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी में है, तो परिवार के लोगों से बात करके जाएं। लेकिन रास्ते में आपको अपने जरूरी वह कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है।

आज का पंचाग (panchang)

विक्रम संवत 2078

पौष माह

शुक्ल पक्ष

दशमी तिथि

भरणी नक्षत्र

शिशिर ऋतु

दिन- बुधवार

आज का दिशाशूल: उत्तर दिशा

दिनांक- 12 जनवरी 2022

राहुकाल: 12:35 PM – 1:55 PM

TAGGED: # latest news, 12 जनवरी 2022 राशिफल, aaj ka panchang, aaj ka raashifal, GRAND NEWS, Horoscope 12 January, Horoscope 12 January 2022, rashifal, आज का पंचाग, आज का राशिफल, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, राशिफल, राशिफल 12 जनवरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा एलान, अब इन वाहनों में छह एयरबैग अनिवार्य BIG BREAKING : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
Next Article CORONA BREAKING : क्या प्रदेश में LOCKDOWN ही है कोरोना का उपाय ? जानिए आज का कोरोना अपडेट  Corona Breaking : रायपुर के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज़ दुर्ग में, अब तक 950 केस आए सामने
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?