Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 13 जनवरी का राशिफल: इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत, देखिए आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्मराशिफल

13 जनवरी का राशिफल: इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत, देखिए आज का राशिफल

GrandNews
Last updated: 2022/01/13 at 2:21 AM
GrandNews
Share
8 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE
आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज दिन गुरुवार, पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है। पंचांग के अनुसार चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। आज का नक्षत्र कृतिका है। पढ़िए 13 जनवरी का राशिफल-

- Advertisement -

मेष राशि (Aries)

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि वालों के लिए आज आपके मन में नई-नई चीजें सीखने ललक होगी, जो भविष्य में आपके काम आएगी इसलिए जैसे ही कुछ नया और मनोरंजक सीखने को मिले उसे जरुर सीखें। मन में ज्ञानार्जन की प्रवृत्ति रहेगी। ज्ञानवर्धक चीजें सीखने और पढ़ने में मन लगेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार विचार कर लें। कारोबार में आर्थिक लाभ बढ़ने के योग हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

- Advertisement -

वृष राशि (Taurus)

- Advertisement -

इन जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता वाला रहेगा। ऑफिस में काम को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है, बॉस आपके कार्य को लेकर नाराज हो सकते हैं। इसलिए कोई भी काम ध्यान से करें। यदि आप चिकित्सकीय कार्य से जुड़े हैं तो अपनी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की जरुरत है। मंदिर की साफ-सफाई करें। देवी देवताओं का श्रृंगार भी आपको अच्छे लाभ दिला सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों में जो जनसंपर्क से जुड़े लोग हैं इसे लेकर सतर्क रहना होगा। सामाजिक कार्यों में लाभ होने की संभावना है। कुतर्क करने से बचें। यदि कहीं भी वाद-विवाद जैसी स्थिति बनती है तो बहुत सतर्क होकर कुछ कहें। व्यापार से जुड़े लोगों का दिमाग बहुत एक्टिव रहेगा। दिमाग में आ रहे प्लान को बिजनेस में उपयोग करें, लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

इन राशि वालों को आज मानसिक उलझनों को अधिक महत्व नहीं देने की आवश्यकता है। कोई भी बात यदि परेशान कर रही हो तो सतर्क रहें और उसके सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। कार्यक्षेत्र में टैक्नोलॉजी का प्रयोग लाभ दिलाने वाला है। व्यापारियों को सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए। गैरकानूनी रूप से किया गया कार्य भविष्य में परेशानी में डाल सकता है। किसी भी कार्य को करने में अधिक सोच-विचार मुश्किलों में डाल सकता है। रोग के लिए परेशान न हो। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहने वाली है। घर के लोगों के लिए भी समय निकाले, इससे मन में प्रफुल्लता का विकास होगा और मानसिक संतुष्टि का अनुभव होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों पर आज जिम्मेदारियों का भार रहने वाला है। ऑफिस में सभी के साथ संपर्क बनाएं रखना होगा नहीं तो मिसकम्युनिकेशन हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों में प्रतिस्पर्धा रहेगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए प्लान बनाएं। ये प्लान आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होंगे। किसी भी काम को पूरा करने में जल्दबाजी न करें। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में मां से मदद लें। उनके द्वारा पढ़ाया गया पाठ अच्छे अंक दिलाएगा। पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज पढ़ाई के लिए बनाया गया प्लान भविष्य में अच्छा साबित होगा। ऑनलाइन कोर्स की ओर भी जा सकते हैं। ज्ञानवर्धक किताबें और ग्रंथ पढ़ते रहें, ये आपको फायदा देंगे। ऑफिस की गुप्त बातें किसी से न करें। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई के लिए तैयारी कर रहें हैं उन्हें तैयारी जारी रखनी होगी। बहुत अधिक मोबाईल का प्रयोग करने से बचें। आंखों और कानों में समस्या हो सकती है। घर की साफ-सफाई और सजावट पर ध्यान दें। मकड़ी के जाले यदि कहीं लग रहे हैं तो उन्हें साफ कर लें।

मकर संक्रांति पर्व :मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में करेगा प्रवेश ,इन राशि वालों को होगा लाभ

तुला राशि (Libra)

इन राशि के जातकों को आज अपनी बिगड़ती दिनचर्या को ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए। ऑफिशियल कार्य को गैर जिम्मेदारी से न करें इससे नौकरी में मुश्किलें पैदा हो सकती है। व्यापारी वर्ग दुकान में स्टॉक कम न होने दें। विद्यार्थी वर्ग याद करने पर ध्यान दें,  व्यायाम और योग करते रहें वर्तमान समय में स्वास्थ्य के लिए यह दैनिक दिनचर्या में शामिल करना जरुरी है। परिवार को जोड़ कर चलें, मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोग आलस्य से दूरी बनाकर चलें। जनसंपर्क को मजबूत रखें, संपर्क बनाए रखें। जिन्हें लंबे समय से कॉल न किया हो तो आज समय निकालकर उनसे बात जरूर कर लें। नहीं तो संपर्क टूट सकता है। काम का दबाव हो सकता है। अचानक मानसिक चिंता रोग का कारण बन सकती है। इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बड़े भाई के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। लोहे के व्यापारी बड़े स्टॉक उठाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें, हो सकें तो व्यर्थ की चिंता करने से बचें, ये आपको गंभीर बीमारी दे सकती है। सभी लोगों के साथ तालमेल बना कर रखें। आपका अच्छा व्यवहार आपकी छवि को समाज में बनाए रखने में मदद करेगा। पैतृक व्यापार में मुनाफा देने के लिए आज का दिन लाभकारी है। कामकाज पर विशेष ध्यान दें। किसी गरीब महिला की मदद करें। उसे कपड़े और अन्न का दान दें। पेट का ध्यान रखने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn)

मन और मस्तिष्क को शांत रखने की जरुरत है। ग्रहों की स्थितियां आपको सकारात्मक फल देने वाली हैं। सहकर्मियों से वाद-विवाद की आशंका है। बॉस की ओर से मिले काम को लेकर सराहना मिल सकती है। सहयोगियों का साथ भी मिलेगा। पार्टनरशिप में चल रहें लोगों को व्यापार में लाभ होगा, साथ ही आय भी बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में पिता की मदद लें। फिसल कर चोट लगने की आशंका है। जीवनसाथी यदि पढ़ाई के लिए इच्छुक हैं तो उनकी मदद करें। उनका साथ दें और उनके लिए जो क्षेत्र ठीक हो उसके चुनाव में उनकी मदद करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

दिमाग में क्रिएटिव सुझाव आएंगे। सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़े लोगों को ज्यादा काम करना होगा, ऑनलाइन पढ़ाई और सभी कुछ डिजिटल होने के कारण वर्कलोड बढ़ेगा। व्यवसायियों को कुछ लाभ होगा। लाभ प्राप्ति के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। रोगों के प्रति सतर्क रहने की जरुरत है। छोटी सी भी समस्या को भी लापरवाही से न लें। विद्यार्थी कठिन विषयों पर ध्यान दें। परिवार में शांति बनी रहें इस पर ध्यान दें। घर में थोड़ा समय दें।

मीन राशि (Pisces)

बढ़ा-चढ़ाकर बात करने से बचें। ऑफिस की तरफ से नकारात्मक सूचना मिल सकती है, जिससे आज का दिन उदासी भरा निकलेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को ऑनलाइन सेवा देनी होगी। व्यवसाय में टैक्नोलॉजी का प्रयोग करें, ये आपके लिए लाभकारी साबित होगा। कुल में शोक समाचार मिलने की आशंका है, जीवनसाथी के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद संभव है। कोशिश करें कि ऐसी स्थितियां न बने और यदि फिर भी हो तो उसे मन को शांत रखते हुए सुलझाएं।

TAGGED: # latest news, 13 january horoscope, 13 जनवरी का राशिफल, aaj ka raasifal, cg news in hindi, GRAND NEWS, today horoscope, आज का राशिफल, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बीरगांव को स्वच्छ और सुन्दर बनाएंगे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीरगांव को स्वच्छ और सुन्दर बनाएंगे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article पुत्रदा एकादशी 2022: इस व्रत से होती है संतान की प्राप्ति, ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला
Breaking News खेल देश May 17, 2025
CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?