Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूपी चुनाव 2022: जिनके साथ हुआ अन्याय, अब वही बनीं ‘न्याय का चेहरा’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALउत्तरप्रदेशदेशविधानसभा

यूपी चुनाव 2022: जिनके साथ हुआ अन्याय, अब वही बनीं ‘न्याय का चेहरा’

GrandNews
Last updated: 2022/01/13 at 9:35 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

यूपी चुनाव 2022 (up election 2022) के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची (list of congress candidates) जारी हो गई है। पार्टी ने अपने कहे मुताबिक 40 प्रतिशत महिलाओं को मैदान में उतारा है। 125 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में 50 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। इसे लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है-
उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi vadra) का कहना है कि यूपी चुनाव 2022 के लिए जारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं। लिस्ट में ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बहुत अत्याचार सहा है।

- Advertisement -

इन्हें मिला मौका

- Advertisement -

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जिन महिलाओं को टिकट मिली है उसमें पत्रकार, पार्टी की जिलाध्यक्ष, अभिनेत्री शामिल हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में महिला उम्मीदवारों की सूची भी पढ़ी। प्रियंका ने बताया कि पार्टी ने पंखुड़ी पाठक, सदफ जाफर, अराधना मिश्रा, अल्पना निषाद, चित्रा वर्मा, निर्मला चौधरी, रमा कश्यप, कांती पांडेय, लबोनी सिंह को टिकट दिया है। प्रियंका ने कहा कि उन्नाव में रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट दिया गया है।

POLITICAL NEWS : प्रियंका की घोषणा, यूपी विस चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट, इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही यह बड़ी बात

रेप पीड़िता की मां को टिकट

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। उन्होंने कहा कि हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया, उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।

महिलाओं के साथ कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने अनाचार सहने वाली महिलाओं को इसलिए टिकट दिया है ताकि वो अपने साथ हुए अत्याचार के लिए लड़ सकें। जो उनके साथ हुआ है वो दूसरी महिलाओं के साथ न होने दें। ऐसे में प्रियंका का कहना है कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

TAGGED: # latest news, cg news in hindi, congress released list of candidates, GRAND NEWS, list of candidates, list of candidates for up elections, list of congress candidates, Priyanka Gandhi Vadra, up elections, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी चुनाव, यूपी चुनाव 2022, यूपी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट, यूपी विधानसभा चुनाव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सक्ती रियासत के राजा पर धारा 377 के तहत FIR CG CRIME BREAKING : सक्ती रियासत के राजा पर धारा 377 के तहत FIR, महिला रिश्तेदार ने ही लगाया संगीन आरोप
Next Article AMAZING NEWS : अंडरवियर समेत सभी कपडे दूसरों के उतारे हुए पहनती है यह महिला, जाने क्यों!   
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?