Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 14 जनवरी का राशिफल: जानिए आज आपके भाग्य में क्या है?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्मराशिफल

14 जनवरी का राशिफल: जानिए आज आपके भाग्य में क्या है?

GrandNews
Last updated: 2022/01/14 at 2:13 AM
GrandNews
Share
7 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE
आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। दिन शुक्रवार, रोहिणी नक्षत्र। आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। आज सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते है 14 जनवरी का राशिफल-

- Advertisement -

मेष राशि (Aries)

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मन में नकारात्मक विचारों को जन्म न दें। परिस्थितियों में जल्द ही बदलाव होता नजर आएंगा। कार्य क्षमता में वृद्धि दिखाई देगी। व्यापारियों का यदि कोई केस चल रहा है तो उनमें इस बार राहत मिलने की संभावना बन रही है। कला जगत से जुड़े युवाओं/ विद्यार्थियों को नए मौका मिल सकता है। आंख से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

- Advertisement -

वृष राशि (Taurus)

- Advertisement -

आत्मविश्वास बढ़ेगा, ज्ञान में वृद्धि भी होगी। ध्यान रहें ज्ञान दूषित न हो। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। युवा वर्ग बड़ों से बात करते समय तीखे शब्दों का प्रयोग न करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। संतान पक्ष को करियर और पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर के अटके काम बन सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

काम का दबाव हो सकता है। कर्मक्षेत्र में मान-सम्मान होगा और उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। टीम वर्क की भावना से काम करें। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले आपसी तालमेल बनाकर रहें। युवाओं को संपर्कों से लाभ होगा, नए मित्र बन सकते हैं। अपना और परिवार में बड़े सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मकान और वाहन लेने की योजना बनाने वालों को शुभ सूचना मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)

वाणी का सीधा संबंध आपके संपर्क से बना हुआ है। ऐसे में दिन की शुरुआत में सजग रहें। नौकरी पेशा वाले लोगों को काम में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग सजग रहें। विद्यार्थी रिवीजन पर केंद्रित रहें। साफ-सफाई रखें। महामारी के प्रति सतर्क रहें। पिता को उन्नति मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)

मन में भ्रम की स्थिति कोई भी निर्णय लेने में कमजोर कर सकती है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें, किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी अपनी कमियां सुधारने की कोशिश करें। डायबिटीज के मरीज खान-पान और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर में धार्मिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। पुराने रुके हुए काम भी बनेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आलस्य से बचें। ऑफिस में खुद को प्रेजेंट करने का मौका मिलेगा ऐसे में आगे बढ़कर अवसरों का फायदा उठाएं। व्यवसायी वर्ग कलात्मक बोली का अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। ग्राहकों से विवाद न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नियमित रूप से दवाई लें। बच्चों की संगति पर ध्यान दें, उनकी गतिविधियों पर भी नजर बनाएं रखें। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा।

मकर संक्रांति पर्व :मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में करेगा प्रवेश ,इन राशि वालों को होगा लाभ

तुला राशि (Libra)

ऐसे लोगों से मिल सकते हैं जो बड़े मुनाफे दिखाकर भविष्य में नुकसान करा सकते हैं. इसलिए सावधान रहें। नौकरी से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। काम में गलती अपमान जनक स्थितियां ला सकती हैं। फाइनेंस से संबंधित व्यवसाय करने वालों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थी आने वाली परीक्षाओं की तैयारी पूरी गंभीरता से करें। सिर दर्द और बीपी की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का गुस्सा यदि बढ़ रहा हो तो उनको धैर्य रखने की सलाह दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भगवान पर भरोसा रखते हुए अच्छे काम करते रहेंन सूर्यनारायण की आराधना करें प्रतिदिन उनको जल का अर्घ्य देना शुरू कर दें। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। ट्रांसफर की पूर्ण संभावनाएं भी बनी हुई है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों को कानूनी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले एक दूसरे से सलाह कर लेनी चाहिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius)

न चाहते हुए भी क्षणिक क्रोध का सामना हो सकता है। काम में तेजी दूसरों से आपको अलग करेगी। व्यापारी वर्ग दिन के मध्य में आर्थिक चिंताओं को लेकर परेशान रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें। गर्भवति महिलाओं को सजग रहते हुए स्वास्थ्य संबंधित लापरवाही से बचकर रहना होगा। जमीन या मकान संबंधित विवादों को आज हवा न दें। पितरों को नियमित जल दें।

मकर राशि (Capricorn)

मानसिक रूप से आज हल्के और फुर्तीले रहेंगे। ऑफिस में बॉस के साथ किसी भी तरह का वाद-विवाद नौकरी में मुश्किलें पैदा कर सकता है। बचकर रहें। विद्यार्थी वर्ग टैक्नॉलजी के जरिए पढ़ाई से जुड़े रहें। गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहें। परिवार में पिता और पिता तुल्य का सानिध्य मिलेगा। घर में अग्नि दुर्घटना को लेकर सतर्क रहें। गरीबों को आज दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आध्यात्मिक चीजों में मन लगेगा। हो सके तो किसी को भोजन कराएं। सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम कर रहे लोगों को मनचाहा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आलस्य और लापरवाही न करें। इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। युवा वर्ग एक्टिव नजर आएंगे, सकारात्मक ऊर्जा आपको आगे रखेगी। हृदय रोगी संलकर रहें।

मीन राशि (Pisces)

दूसरों की सलाह की बजाए अपने निर्णय को महत्व दें। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आज एक्टिव रहना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छा मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। परिवार में कोई युवा विवाह योग्य हैं तो अच्छी कन्या मिल सकती है। जरुरतमंदो को भोजन कराएं।

TAGGED: # latest news, 14 january horoscope, 14 जनवरी का राशिफल, aaj ka raashifal, HOROSCOPE, makar sankranti 2022, आज का राशिफल, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, मकर संक्रांति 2022, राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : आईपीएस दीपांशु काबरा के कंधे एक और ज़िम्मेदारी, मिला ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का चार्ज  BIG BREAKING : आईपीएस दीपांशु काबरा के कंधे एक और ज़िम्मेदारी, मिला ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का चार्ज 
Next Article मकर संक्रांति 2022: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Operation Keller : शोपियां में लश्कर के कमांडर सहित तीन आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद, ग्रेनेड, राइफल सहित अन्य सामग्री बरामद 
Grand News May 14, 2025
Virat-Anushka : विराट कोहली के संन्यास के बाद आखिरकार अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा – इसलिए Test cricket में वहीं सफल हुए…
Grand News May 14, 2025
CGNEWS:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विजय शाह का पुतला दहन, विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना भाजपा पर प्रश्न चिन्ह
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG: पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
CG: पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?