Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़राजिमरायपुरसामाजिक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई

Vijay Sinha
Last updated: 2022/01/17 at 1:43 AM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 


रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबकी सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महादान और फसल उत्सव के रूप त्यौहार मनाया जाने वाला छेरछेरा तिहार हमारी समाजिक समरसता, समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इस दिन ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा‘ बोलते हुए गांव के बच्चे, युवा और महिलाएं खलिहानों और घरों में जाकर धान और भेंट स्वरूप प्राप्त पैसे इकट्ठा करते हैं और इकट्ठा किए गए धान और राशि से वर्ष भर के लिए कार्यक्रम बनाते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों में उदारता के कई आयाम दिखाई देते हैं। यहां उत्पादित फसल को समाज के जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए देने की परम्परा रही है। छेरछेरा का दूसरा पहलू आध्यात्मिक भी है, यह बड़े-छोटे के भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अमूल्य धरोहरों और पौराणिक परम्पराओं का संवर्धन और संवहन हो सके, इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने छेरछेरा तिहार पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि हमारी समृद्ध सभ्यता और परंपराओं से भावी पीढ़ी का परिचय कराना हम सबका दायित्व है।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NWES @ CHHATTISGARH NEWS @CM BHUPESH BAGHEL
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : रकम की मांग और धमकी से परेशान होकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : रकम की मांग और धमकी से परेशान होकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
Next Article आज का राशिफल 17 जनवरी का राशिफल: यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो देखिए आज के राशिफल में आज क्या है?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Kolkata Rape Case : लॉ कॉलेज में छात्रा से रेप, तीन दरिंदे गिरफ्तार, बीजेपी ने गठित की जांच टीम
Kolkata Rape Case : लॉ कॉलेज में छात्रा से रेप, तीन दरिंदे गिरफ्तार, बीजेपी ने गठित की जांच टीम
क्राइम देश June 28, 2025
CG NEWS : बिजली गुल होते ही तीन लड़कियों पर टांगिया से जानलेवा हमला, एक के गले पर किया गया वार, तीनों की हालत गंभीर 
CG NEWS : बिजली गुल होते ही तीन लड़कियों पर टांगिया से जानलेवा हमला, एक के गले पर किया गया वार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 28, 2025
CG : माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
CG : माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG VIDEO : छत्तीसगढ़ में नागलोक; आरंग के एक घर में मिला नाग नागिन का पूरा परिवार, मची सनसनी
CG VIDEO : छत्तीसगढ़ में नागलोक! आरंग के एक घर में मिला नाग नागिन का पूरा परिवार, मची सनसनी
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?