
कांकेर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) जिले में पदस्थ डिप्टी रेंजर (Deputy Ranger) की गंदी करतुत सामने आई है। तीन महीनों से लापता डिप्टी रेंजर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक अर्दली की ड्यूटी बाहर लगाकर, उसकी पत्नी को हवस का शिकार (Raped) बनाया। यह सिलसिला 6 महीनों तक चलता रहा, जिससे तंग आकर महिला ने अपने पति को हकीकत से अवगत कराया, जिसके बाद से डिप्टी रेंजर (Deputy Ranger) फरार है। इस मामले को लेकर डिप्टी रेंजर के खिलाफ कोयलीबेड़ा थाने में FIR दर्ज कराई गई है।
दवाई देने के बहाने फंसाया
पूरा मामला कोयलीबेड़ा वन परिक्षेत्र का है। यहां पदस्थ डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू (Ganesh Ram Sahu) पर विभाग के ही एक बीट गार्ड की पत्नी ने दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाया है। वारदात जुलाई 2019 की है। महिला ने बताया कि वह फॉरेस्ट कॉलोनी (Forest Colony) में खेल रहे अपने बच्चे को लेने के लिए निकली थी। इस दौरान डिप्टी रेंजर मिल गया और पूछताछ करने लगा। इस पर महिला ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह बच्चे को लेने के लिए जा रही है।
पति की जान की चुकाई कीमत
आरोप है कि इस पर डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू (Ganesh Ram Sahu) ने उससे क्वार्टर में दवाई (Medicine) होने की बात कही और साथ चलने के लिए कहा। इस पर महिला ने मना कर दिया। डिप्टी रेंजर के बार-बार कहने पर महिला तैयार हो गई। आरोप है कि उसके साथ क्वार्टर में पहुंची तो डिप्टी रेंजर ने उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। इसके बाद किसी को बताने पर पति को जान से मारने (Murder) की धमकी दी। इसके बाद महिला डर गई। और डिप्टी रेंजर दबाव बनाकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा।
महिला ने जुटाई हिम्मत
आरोप है कि इसके लिए आरोपी डिप्टी रेंजर अपने कर्मचारी की ड्यूटी बार-बार बाहर लगा देता या फिर उसे काम से कहीं भेज देता। इस बीच उसकी पत्नी से दुष्कर्म करता था। इसके बाद अचानक डिप्टी रेंजर ड्यूटी से गायब हो गया। लंबे समय से जब डिप्टी रेंजर नहीं दिखाई दिया तो महिला ने हिम्मत करके सारी जानकारी अपने पति को दी, और 16 जनवरी को पति-पत्नी कोयलीबेड़ा थाना पहुंचकर डिप्टी रेंजर के खिलाफ FIR दर्ज कराया।
विभाग में पसरा सन्नाटा
मामला सामने आने के बाद से ही वन विभाग के अफसरों में खामोशी छा गई है। कर्मचारी की पत्नी से दुष्कर्म और तीन महीने से डिप्टी रेंजर के लापता होने की जानकारी विभाग को अब लगी। ऐसे में हर कोई जवाब देने से बच रहा है। यह भी नहीं बताया जा रहा कि डिप्टी रेंजर के गायब होने पर क्या कार्रवाई की गई है या की जा रही है। रेंजर ने मोबाइल बंद कर दिया है। जबकि DFO आरसी मेश्राम कॉल ही रिसीव नहीं कर रहे हैं।
तीन माह से लापता अफसर
कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी सत्यवान सिंह ने बताया महिला की शिकायत पर डिप्टी रेंजर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। अरोपी रेंजर तीन माह से अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है। वह फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।