Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का 70 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, अब तक 74 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का 70 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, अब तक 74 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी

GrandNews
Last updated: 2022/01/20 at 3:20 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी, खरीदी शुरु होने से पहले ही पकड़ा गया अवैध धान
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी, खरीदी शुरु होने से पहले ही पकड़ा गया अवैध धान
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (paddy purchased at support price in cg) के चालू खरीदी विपणन वर्ष 2021-22 में राज्य के 2 हजार 484 धान उपार्जन केन्द्रों में मंगलवार शाम तक 18 लाख 18 हजार 771 किसानों से 74 लाख 54 हजार 120 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,906 करोड़ 70 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस बार धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 39.34 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

- Advertisement -
Ad image

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा (Paddy purchase data in Chhattisgarh) 70.99 प्रतिशत पहुंच चुका है। जिस तरह से धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह है उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा (Paddy purchase data in Chhattisgarh) जो सरकार ने तय किया है वह जल्द हासिल होगा।

- Advertisement -

9 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उठाव

- Advertisement -

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 35 लाख 44 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 30 लाख 20 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी तरह अब तक 14 लाख 63 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरुद्ध समितियों से 9 लाख 14 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

पहले नंबर पर जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 19 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले नंबर पर है। यहां 6 लाख 55 हजार 870 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। राजनांदगांव 6 लाख 48 हजार 441 मीट्रिक टन धान की खरीदी के साथ दूसरे नंबर है। वहीं तीसरे नंबर पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला है। यहां 5 लाख 21 हजार 012 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो गई है।

BIG NEWS : बिलासपुर के मोपका धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग, हजारों क्विंटल अनाज खाक

धान खरीदी के संभागवार आंकड़े:

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अब तक-

बिलासपुर संभाग में:

  • जांजगीर-चांपा में 6,55,870 मीट्रिक टन
  • रायगढ़ जिले में 4,14,269 मीट्रिक टन
  • बिलासपुर जिले में 3,93,599 मीट्रिक टन
  • मुंगेली जिले में 3,09,122 मीट्रिक टन
  • कोरबा जिले में 1,24,553 मीट्रिक टन
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 53,905 मीट्रिक टन

दुर्ग संभाग में

  • राजनांदगांव में 6,48,441 मीट्रिक टन
  • बेमेतरा जिले में 4,94,059 मीट्रिक टन
  • बालोद जिले में 4,07,612 मीट्रिक टन
  • कवर्धा जिले में 3,38,615 मीट्रिक टन
  • दुर्ग जिले में 3,24,029 मीट्रिक टन

रायपुर संभाग में:

  • बलौदाबाजार-भाटापारा में 5,21,012 मीट्रिक टन
  • महासमुंद जिले में 5,17,334 मीट्रिक टन
  • रायपुर जिले में 3,74,985 मीट्रिक टन
  • धमतरी जिले में 3,08,368 मीट्रिक टन
  • गरियाबंद जिले में 2,51,384 मीट्रिक टन

सरगुजा संभाग में:

  • सूरजपुर जिले में 1,99,182 मीट्रिक टन
  • सरगुजा जिले में 1,75,939 मीट्रिक टन
  • बलरामपुर जिले में 1,47,776 मीट्रिक टन
  • जशपुर जिले में 1,14,302 मीट्रिक टन
  • कोरिया जिले में 1,01,298 मीट्रिक टन

बस्तर संभाग में:

  • कांकेर जिले में 2,26,726 मीट्रिक टन
  • बस्तर जिले में 1,22,654 मीट्रिक टन
  • कोण्डागांव जिले में 1,13,630 मीट्रिक टन
  • बीजापुर जिले में 50,133 मीट्रिक टन
  • सुकमा जिले में 33,812 मीट्रिक टन
  • नारायणपुर जिले में 17,253 मीट्रिक टन
  • दंतेवाड़ा जिले में 35,281 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
TAGGED: # latest news, 74 lakh metric tonnes of paddy purchased in Chhattisgarh, Cg Latest News, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, paddy purchase, paddy purchase in chhattisgarh, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, धान का उठाव, धान की मीलिंग, धान खरीदी, धान खरीदी का आंकड़ा, सीएम भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल 20 जनवरी का राशिफल: आज चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, देखिए आपकी राशि में क्या है?
Next Article त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: 510 पदों के लिए वोटिंग शुरू, शाम को ही काउंटिंग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
Grand News June 26, 2025
GRAN DNEWS : भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
 CG CRIME NEWS : 4 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार, 15 दिन पहले ही दुष्कर्म की सजा काटकर आया था बाहर 
क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?