Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 20 जनवरी का राशिफल: आज चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, देखिए आपकी राशि में क्या है?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्मराशिफल

20 जनवरी का राशिफल: आज चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, देखिए आपकी राशि में क्या है?

GrandNews
Last updated: 2022/01/20 at 2:27 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE
आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज माघ महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज चंद्रमा का आगमन सूर्य की राशि सिंह में हुआ है। यहां चंद्रमा पर गुरु की सीधी नजर रहेगी। गुरु और चंद्रमा की शुभ स्थिति से आज का दिन सिंह और कर्क राशि के लोगों के लिए कई मामलों में शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं 20 जनवरी का राशिफल-

मेष राशि

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। महिला वर्ग से आज आपको लाभ होगा। व्यापार विस्तार का मन बनेगा। अनुभवी लोगों की मदद से मुश्किल राह आसान होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। भगवान गणेशजी की पूजा करें।

- Advertisement -

वृषभ राशि

- Advertisement -

दूसरों की मदद करने से फायदा होगा। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर लें। परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा। आय में बढ़ोतरी होगी। राजकीय मामले सुलझेंगे। यदि आप समय पर अवसरों का उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यवसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ दे सकता है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि

आर्थिक नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा क्योंकि इनकम में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में कुछ नया करने से आपको बचना चाहिए। मनचाही प्रगति न होने की वजह से नाराजगी रह सकती है। परिवार में सुखद स्थितियां निर्मित होंगी। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कर्क राशि

घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। अपने आप को किसी नए बदलाव के लिए तैयार रखें। उत्साहपूर्वक व्यापारिक योजनाओं को पूरा करेंगे। रुपये-पैसे का लेन-देन करने के लिए समय बहुत अच्छा है, फायदा होगा। सूर्य देव को जल अर्पित करें।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारी अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में प्रगति होगी। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में सफलता मिल सकती है। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कन्या राशि

इन जातकों के लिए अच्छा दिन है। अगर आप जरूरतमंद की मदद करते हैं तो आपके प्रगति के रास्ते खुलेंगे। हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी डील के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आप में से कुछ लोग महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

RELIGIOUS NEWS : माघ महीने में इन उपायों को करने से मिलेगा अनंत फल, होंगे धनवान  

तुला राशि

सामाजिक दायरा बढ़ाने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी काम को ज्यादा महत्व दें। अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। भागदौड़कर किसी भी क्षेत्र में काम निकलवा लेंगे। गणेशजी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

काम को लेकर आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। ये वो समय है जब आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो रहा है। परिवार में संपत्ति की बढ़ोतरी होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा। पीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि

दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नए सौदे व्यापार विस्तार में सहायक साबित होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकता है। आप में से कुछ लोग आज प्रभावशाली व्‍यक्तियों से संबंध स्थापित कर सकते हैं। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय में आज आपको आय के नए-स्रोत मिलेंगे। अतिरिक्त आय की भी परिस्थितियां बनेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी को भी अपने भेद न पता लगने दें। हनुमानजी की पूजा करें।

कुंभ राशि

लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं। फाइनेंस संबंधी व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। आजीविका के साधनों में परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की मिलेगा। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा । भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि

अपना दायरा बढ़ाने पर जोर दें, ये आपके लिए लाभदायक होगा। इस समय निवेश संबंधी काम में अपना ध्यान केंद्रित रखें। कामों में आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा। अत: इससे बचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

TAGGED: 20 जनवरी का राशिफल, aaj ka raashifal, horoscope 20 january, आज का राशिफल, राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भारत के खिलाफ साजिश रचने और झूठ फैलाने वालों पर केंद्र सख़्त, ...वार्ना चैनल होंगे प्रतिबंधित भारत के खिलाफ साजिश रचने और झूठ फैलाने वालों पर केंद्र सख़्त, …वार्ना चैनल होंगे प्रतिबंधित
Next Article छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी, खरीदी शुरु होने से पहले ही पकड़ा गया अवैध धान छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का 70 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, अब तक 74 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?