Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Digvijay Singh on protest: सीएम हाउस के पास धरने पर बैठे दिग्गी राजा, कमलनाथ भी साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशमध्य प्रदेश

Digvijay Singh on protest: सीएम हाउस के पास धरने पर बैठे दिग्गी राजा, कमलनाथ भी साथ

GrandNews
Last updated: 2022/01/21 at 8:21 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद दिग्विजय सिंह धरने पर (Digvijay Singh on protest) बैठ गए। आज मुख्यमंत्री निवास के पास वे कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करने लगे। हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सीएम हाउस से एक किलोमीटर पहले ही सबको रोक दिया। दिग्गी के धरने पर बैठने की वजह समय है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दरअसल दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) से मिलने का समय मांगा था। दिग्गी के मुताबिक उनके पास फोन आया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें 23 जनवरी दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है। पहले उन्होंने समय दिया, फिर मना कर दिया और फिर समय दे दिया। दिग्गी ने कहा कि सीएम लिखकर बताएं कि उन्होंने आखिर उन्हें क्या समय दिया है? इस धरने में पूर्व सीएम कमलनाथ भी पहुंचे थे। दिग्विजय ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के पास ना तो किसानों से मिलने का समय है और ना ही एक पूर्व मुख्यमंत्री से। इसी बात को लेकर दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ गए (Digvijay Singh on protest)।

- Advertisement -

धरनास्थल पर गाया भजन

- Advertisement -

दिग्विजय सिंह के साथ धरना देने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने सीएम हाउस के पास भजन गाया। ढोल-मंजीरे के साथ नेताओं ने रघुपति राघव राजा राम गाया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही राजा साहब संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे लगाए।

राज्यपाल ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम पर किए हस्ताक्षर, बढ़ी कुलपति की उम्र

दिग्गी का आरोप

दिग्विजय सिंह ने सीएम पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास बांध से विस्थापित हुए किसानों से मिलने का समय नहीं है। उनके पास भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद से मिलने का समय नहीं है। डेढ़ महीने बाद उनके कार्यालय ने मुझे 21 जनवरी सुबह 11.15 बजे मिलने का समय दिया। फिर सूचना आई कि वे मुझसे नहीं मिलेंगे, क्योंकि वे व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि अब तो मैं उनके घर के सामने सुबह सवा 11 बजे धरने पर बैठूंगा। गिरफ्तार करना है, गिरफ्तार कर लीजिए। शिवराज सिंह जी।

कम मुआवजे का विरोध कर रहे पीड़ित

राजगढ़ की सुठालिया, भोपाल और विदिशा जिले की सीमा टेम सिंचाई परियोजना (Tame Irrigation Project) से डूब में आने वाले गांव और विस्थापितों के मुआवजा को लेकर सियासत होने लगी है। दोनों परियोजना से करीब 5 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन डूबान क्षेत्र में आ रही है। इससे डेढ़ हजार से ज्यादा परिवार विस्थापित होंगे। सरकार इन्हें कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार मुआवजा दे रही है। प्रभावित इसे कम बताकर विरोध कर रहे हैं। इनके समर्थन में दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं।

TAGGED: # latest news, CM Shivraj Singh Chouhan, diggi raja, Digvijay Singh, digvijay singh on protest, Digvijay Singh sitting on dharna, Rajya Sabha MP Digvijay Singh, Tame Irrigation Project, कमलनाथ, टेम सिंचाई परियोजना, दिग्विजय सिंह, धरने पर दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विस्थापितों की मांग, सीएम शिवराज सिंह चौहान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : क्या 5 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए जरुरी नहीं MASK लगाना! स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन
Next Article 1 जनवरी को है विशेष संयोग, शनि की कृपा से 2022 में छप्‍पर फाड़ पैसा दिलाएंगे ये काम Business Idea : 1 लाख लगाकर शुरू करे ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई, जानिए कैसे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?