Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 21 जनवरी का राशिफल: इन राशि के जातकों को हो सकता है धन लाभ, देखिए कहीं ये आपकी राशि तो नहीं ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्मराशिफल

21 जनवरी का राशिफल: इन राशि के जातकों को हो सकता है धन लाभ, देखिए कहीं ये आपकी राशि तो नहीं ?

GrandNews
Last updated: 2022/01/21 at 2:07 AM
GrandNews
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE
आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज विक्रम संवत 2078, माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतिया तिथि है। सुबह 9 बजे के बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज तिल चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। जानिए क्या है 21 जनवरी का राशिफल (horoscope 21 january) –

मेष राशि (Aries)

- Advertisement -
Ad image

आज का राशिफल कहता है कि आज आपका का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कुछ काम आगे के लिए टल सकते हैं। व्यवसाय पर भी ध्यान दें। स्वस्थ्य के प्रति सजग रहें। अपनी समस्या अपने जीवनसाथी से शेयर कर सकते हैं।

- Advertisement -

वृष राशि (Taurus)

- Advertisement -

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में अपने किसी सहयोगी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। आज आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, आज वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका उन्हें लाभ भी मिलेगा। परिवार में आज कोई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। जीवनसाथी से आपको आज कोई उपहार मिलेगा। आज आपके पिताजी आपसे किसी कार्य को करने के लिए यदि मना करें, तो कभी कभी बड़ों की बात मानना बेहतर रहता है।

सिंह राशि (Leo)
आज अपने काम को लेकर व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए वादा पूरा करना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

किसी भी तरह के आयोजन से परेशान रहेंगे, जिसके कारण कार्य क्षेत्र में भी आज आपका मन नहीं लगेगा और आप अपने काम में ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन आज आपको व्यापार में किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Vastu Tips : पर्स में रखें ये 5 चीजें, बरसने लगेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

तुला राशि (Libra)

कार्यक्षेत्र में आज आपको मन मुताबिक काम मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। जिन्हें आप आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। लेकिन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज अपने किसी सहयोगी से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो उन्हें आसानी से मिल जाएगी। यदि आज आप कुछ नया काम करने की सोच रहे हैं तो आज वह भी आप आसानी से कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpi)

ससुराल पक्ष के लोगों से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपकी सुलह हो सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपके बीच प्रेम और गहरा होगा। अविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। व्यापार में भी आपको कुछ व्यर्थ की परेशानियां सता सकती हैं, जिनके कारण आपको लाभ भी कम होगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

किसी काम के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आप कोई गलत काम ना करें या किसी के साथ बुरा व्यवहार न करें, नहीं तो आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई डर सता सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको पहले से कोई कष्ट या बीमारी है, तो आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श लेना अवश्य होगा, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। शाम का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में छुटपुट लाभ के अफसरों को पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको उनसे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

TAGGED: 21 जनवरी का राशिफल, aaj ka panchaang, aaj ka raashifal, chaturthi, horoscope 21 january, आज का पंचाग, चतुर्थी, राशिफल 21 जनवरी 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई, मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव को प्रत्येक डेथ का आडिट के निर्देश मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई, मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव को प्रत्येक डेथ का आडिट के निर्देश
Next Article RAIPUR BREAKING : गणेशोत्सव को लेकर कलेक्टर ने जारी किया संसोधित आदेश, अब 8 फीट तक के गजानन होंगे विराजमान, DJ धुमाल की भी अनुमति   Sakat Chauth 2022: ऐसे करें भगवान गणेश माता चतुर्थी की पूजा, तिल के लड्डुओं का लगाएं भोग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
RAIPUR CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
RAIPUR CORONA BREAKING : फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?