![छग में धान खरीदी अब 31 जनवरी तक नहीं, जानिए सरकार ने कब तक दी मोहलत](https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/01/CM-With-PM-22-Jan-e1642832343478.jpeg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों की चिंता को दूर करने के लिए आज एक नई घोषणा कर दी है। प्रदेश के किसानों को धान बेचने के लिए पहले 31 जनवरी तक का समय दिया गया था, लेकिन अब सीएम बघेल की नई घोषणा के बाद उन्हें 7 और दिनों का समय मिल गया है। जिसके तहत अब प्रदेश में 7 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी।
विदित है कि प्रदेश में दो बार बेमौसम बारिश की वजह से धान खरीदी बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से प्रदेश के किसानों ने सरकार से धान खरीदी की मोहलत बढ़ाए जाने की गुजारिश की थी। जिस पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बड़ी घोषणा कर दी है और प्रदेश में धान खरीदी की मोहलत 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए धान ख़रीदी की समय सीमा को एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की है। पहले धान ख़रीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 थी जिसे अब 7 दिन और बढा दिया गया है।@RChoubeyCG#Farmers#Chhattisgarh@ANI @PIBRaipur
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 22, 2022
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर की व्यापकता का भी असर धान खरीदी पर पड़ा है, जिसकी वजह से किसान टोकन लेने भी नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर उनकी चिंता बढ़ गई थी और धान खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने की मांग गूंजने लगी थी। ना केवल प्रदेश के किसान, बल्कि विपक्ष भी सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश में लगा हुआ था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला किया है और धान खरीदी की तारीख को आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी है, जिससे प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिल गई है।