Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार  

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/01/22 at 1:03 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार  
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार  
SHARE
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार  
 

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ के चार संभागों के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग (weather department) ने अगले 48 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर (Surguja, Bilaspur) संभागों और उससे लगे रायपुर-दुर्ग संभाग (Raipur-Durg Division) के जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। चेतावनी में प्रशासन को सावधान और अपडेट रहने को कहा गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक शनिवार शाम से ही सरगुजा-बिलासपुर संभागों में मौसम बदल जाएगा। 23 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। यहां एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।

 

बिलासपुर से लगे रायपुर-दुर्ग के जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को भी सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना जताई है।

 

यह मौसमी सिस्टम कराएगा बरसात

 

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान के उपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना रहा है। इसके साथ पाकिस्तान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। ऐसे में यहां हवा का एक सम्मिलन क्षेत्र बनने की संभावना बन रही है।

 

दिन में बढ़ेगी ठंड

 

मौसम विभाग के मुताबिक बादल और बरसात की वजह से 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है। यानी दिन में ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद की हवाओं की वजह से ठंड का एहसास भी बढ़ेगा। मौसम साफ होने के बाद कोहरा बढ़ेगा।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG RAIN NEWS, CG WEATHER UPDATE, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रायपुर से गिरफ्तार हुए मुंबई के बदमाश, वसूली के दौरान व्यापारी को मारा था चाकू रायपुर से गिरफ्तार हुए मुंबई के बदमाश, वसूली के दौरान व्यापारी को मारा था चाकू
Next Article लता मंगेशकर का निधन !, सोशल मीडिया में खूब हो रही चर्चा, जानिये क्या है सच्चाई लता मंगेशकर का निधन !, सोशल मीडिया में खूब हो रही चर्चा, जानिये क्या है सच्चाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?