Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope 22 january aaj ka raashifal: आज का दिन धन, जॉब, सेहत आदि के लिए कैसा रहेगा है, जानते है आज के राशिफल में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

Horoscope 22 january aaj ka raashifal: आज का दिन धन, जॉब, सेहत आदि के लिए कैसा रहेगा है, जानते है आज के राशिफल में

GrandNews
Last updated: 2022/01/22 at 3:06 AM
GrandNews
Share
10 Min Read
SHARE

 Horoscope 22 january aaj ka raashifal:पंचांग के अनुसार आज 22 जनवरी 2022 शनिवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी की तिथि है। पंचांग के अनुसार चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है। आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। और आज शनिवार भी है जो की हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। तो चलिए जानते है ये दिन किसके लिए कितना शुभ है। Horoscope 22 january aaj ka raashifalआइए जानते हैं, सभी राशियों का राशिफल………

- Advertisement -

मेष (Aries)- आज के दिन काम में प्रोफेशनल तरीका अपनाना होगा। ऑफिस में आप जितने प्रोफेशनल रहेंगे आपका काम उतना अच्छा और आसानी से हो जाएगा। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। गैर जरूरी कामों को करने से बचे। व्यापारी किसी को उधार सामान न दें, क्योंकि आज के दिन दिये हुए सामान का पैसा अटक सकता है या आर्थिक नुकसान हो सकता है. बेचे गए समानों की वापसी भी आ सकती है। परिवार में यदि किसी समस्या को लेकर परिवारजन परेशान हैं तो समस्या को लेकर विचार-विमर्श करें।बातचीत से कोई न कोई निष्कर्ष जरूर निकल आएगा। पिता से आकस्मिक धन लाभ होगा या उनकी ओर से कोई उपहार मिल सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृष(Taurus)- शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। माता का ध्‍यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

- Advertisement -

मिथुन (Gemini)-आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। यदि आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करें, तो साझेदार के कहने से बिल्कुल ना करें व बुद्धि का इस्तेमाल करके ही निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो लोग सट्टेबाजी में निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आज आपकी संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को भी आज अपने पढ़ाई के राज अपने साथियों को नहीं बताने हैं, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

- Advertisement -

कर्क (Cancer- कर्क राशि वाले आज अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने के लिए कोशिश करें। जिन लोगों से काफी समय से बात न की हो तो उनसे बात करें और रिलेशनशिप को एक्टिवेट करने की कोशिश करें। ऑफिस में बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसके चलते पूरे दिन व्यस्तता रहेगी। यदि कोई मुकदमा चल रहा है तो आज इससे राहत मिल सकती है। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी. स्वास्थ्य अनुकूल एवं निरोगी रहेगा, पैतृक सम्पत्ति विभाजन हो सकता है जिसके कारण परिवार में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता के सानिध्य में रहें, उनका मार्गदर्शन आपके भाग्य में वृद्धि करेगा।

सिंह (Leo)- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। यदि आज आप अपनी संतान को किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, तो वह भी उसे पूरा करेंगे, जिसे देखकर आपके मन को संतुष्टि होगी। यदि आज आप अपनी किसी समस्या को अपने पिताजी से साझा करेंगे, तो आप उसका भी खोजने में सफल रहेंगे।मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के वाद-व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

कन्या (Virgo)-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिससे आप अपने गिले-शिकवे दूर करेंगे व कुछ पुरानी बातें करेंगे, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। परिवार के सदस्य भी आज आपका साथ देंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

तुला(Libra)- तुला राशि वाले आज शारीरिक और मानसिक रूप से अपडेट रहें।घर हो या बाहर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती है. जिसको निभाने में आपका पूरा दिन व्यस्त में बीतेगा।ऑफिस में यदि बॉस कोई सलाह देते हैं तो उनकी बात को ध्यान से सुने और अपने काम को करने के तरीके में बदलाव करें। व्यापारियों को उधारी सामान देने से बचना होगा। विद्यार्थियों को के दिन मेहनत करनी है क्योंकि आज कुछ ऐसा होगा जिससे आपके भविष्य में सफलता पाने में सहयोग मिलेगा। बढ़ते वजन से परेशान न हों, दिनचर्या में योग या जिम को शामिल करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निदान मिल जाएगा। बहन का सहयोग करना पड़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio)- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धनलाभ के अवसर म‍िलेंगे। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। तनाव से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।बड़े भाई का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे रुके काम करने में मदद मिलेगी।

धनु (Sagittarius)-आज का दिन आपके पारिवारिक सुख समद्धि का दिन रहेगा। यदि अभी जल्दी में परिवार के किसी सदस्य का विवाह हुआ है, तो उनको आज कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। आज पारिवारिक बिजनेस में भी मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे व परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन थकान के कारण आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आज आपको उनसे बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

मकर(Capricorn)- आज का दिन मकर राशि वालों की आरोग्यता और सुख-समृद्धि में वृद्धि करेगा। कुल मिलाकर आज अच्छा निकलेगा और अच्छे फल दिलाएगा। जो व्यक्ति शोध कार्यों से जुड़े हैं उनके लिए समय अच्छा है। मनचाहे लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कपड़ो के व्यापारियों को बड़े लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति फिट रहना है तो खानपान में संयम रखें, क्योंकि बेकार की चीजों को खाना महंगा पड़ सकता है. घर में पारिवारिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। जिनको निभाने के लिए आपको अपना जोर लगा देना है। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है या किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)-आज का दिन आपके यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आप को पुरस्कृत भी किया जा सकता है। संतान को भी आज सरकारी नौकरी मिलने जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपके अपने भाई व बहनों से संबंधों में दरार चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन को अपने घर दावत के लिए भी आमंत्रित कर सकते हैं।

मीन(Pisces)- आज के दिन यदि किसी की मदद करें तो बहुत अच्छा फल मिलेगा. क्षमतानुसार किसी जरूरतमंद या गरीब की मदद करें. कर्मक्षेत्र में एकजुट होकर कार्य करें। काम में तीव्रता बढ़ेगी और साथ ही काम करने के तरीके में भी सुधार होगा। व्यापारियों को अपने काम को लगन से करने की आवश्यकता है। पूरी मेहनत अच्छे परिणाम दिलाएगी। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।हो सकता है घर में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के चक्कर में पूरा दिन परेशानी में जाए. समाज में किसी के प्रति मन में द्वेष कि भावना पनपने न दें। ऐसी भावना नुकसान आपकी ही कराएगी।

 

TAGGED: 22 जनवरी का राशिफल, aaj ka raashifal, HOROSCOPE, Horoscope 22 january, Horoscope Today 22 January 2022, आज का राशिफल, राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article यह मॉडल है अपनी खूबसूरती से परेशान, जिम जाने के लिए खोज रही बॉडीगार्ड, लाखों में देगी सैलेरी यह मॉडल है अपनी खूबसूरती से परेशान, जिम जाने के लिए खोज रही बॉडीगार्ड, लाखों में देगी सैलेरी
Next Article अमर जवान ज्योति को बुझाना देश के शहीदों का अपमान-कांग्रेस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG CRIME NEWS : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने की दरिंदगी, मामला दर्ज, दी थी जान से मारने की धमकी 
CG CRIME NEWS : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने की दरिंदगी, मामला दर्ज, दी थी जान से मारने की धमकी 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 12, 2025
CG NEWS:“जोबा घाटी के पास आम से भरा पिकअप पलटा, बाल-बाल बचे लोग”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS: पीएम आवास में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर 11 ग्राम पंचायत सचिवों को मीटिंग में ही कारण बताओ नोटिस जारी
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
India Pakistan Ceasefire : सीजफायर लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित  
Grand News देश May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?