Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL 2022: बंद दरवाजे के पीछे इस दिन से होगी आइपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेल

IPL 2022: बंद दरवाजे के पीछे इस दिन से होगी आइपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत!

Desk
Last updated: 2022/01/22 at 3:35 PM
Desk
Share
3 Min Read
IPL 2022: बंद दरवाजे के पीछे इस दिन से होगी आइपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत!
IPL 2022: बंद दरवाजे के पीछे इस दिन से होगी आइपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत!
SHARE

- Advertisement -

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 यानी आइपीएल 2022 का आयोजन भारत में ही किया जाएगा। बीसीसीआइ के एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। सूत्र ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि अगर भारत में कोविड-19 की स्थिति में सुधार होता है तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड आइपीएल 2022 का आयोजन भारत में ही करेगा। यही नहीं इस बार आइपीएल का आयोजन बंद दरवाजे के पीछे यानी बिना दर्शकों के किया जाएगा। इस बार आइपीएल के मुकाबलों को मुंबई में आयोजित किए जाने का विचार है और सारे मैच वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब आफ इंडिया (सीसीआइ) और डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो फिर पुणे का रुख किया जा सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

आइपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा जिसके लिए कुल 1214 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है। इसमें 896 भारतीय और 318 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस नीलामी में दस फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों के तैयार करने के लिए जमकर बोली लगाती हुई नजर आने वाली है। नीलामी के लिए जिन खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया है उसमें 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं।

- Advertisement -

आइपीएल 2022 सीजन की शुरुआत 27 मार्च से की जा सकती है जबकि इस सीजन का फाइनल मुकाबला मई के आखिरी सप्ताह में मुंबई या फिर पुणे में आयोजित किया जा सकता है। बीसीसीआइ सचिन जय शाह ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि आइपीएल का 15 वां सीजजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा और मई के अंत तक चलेगा। अधिकांश टीम मालिकों ने अपनी इच्छा व्यक्त की कि टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाए। बीसीसीआइ हमेशा से 2022 के संस्करण का आयोजन भारत में करने के लिए उत्सुक था जिसमें इस बार दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ दिखाई देंगी। मैं आपको बता सकता हूं कि हम यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि आइपीएल भारत में बना रहे।

आपको बता दें कि इस सीजन में एक बार फिर से 10 टीमें टकराती हुई नजर आएंगी। आइपीएल में 10 साल के बाद एक बार फिर से 10 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेगी। इससे पहले साल 2011 में भी इस लीग में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद साल 2012 और 2013 में नौ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। फिर साल 2014 से लेकर 2021 तक आठ टीमें इसमें हिस्सा लेती रहीं।

 

TAGGED: 2022 ipl teams players, csk 2022 squad, IPL 2022, ipl 2022 all team squad, ipl 2022 auction, IPL 2022 Mega Auction, ipl 2022 new teams, ipl 2022 news, ipl 2022 news today, ipl 2022 player list, ipl 2022 players list, ipl 2022 schedule, ipl 2022 squad, ipl auction 2022, ipl mega auction 2022, kkr 2022 squad, kkr captain 2022, mega auction 2022, mi 2022 squad, pbks 2022 squad, pre auction 2022, rcb 2022 squad, rr 2022 squad, srh 2022 squad, warner ipl 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Ind vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी टीम इंडिया Ind vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी टीम इंडिया, तेंबा की टीम है तगड़ी
Next Article गोधन योजना पर आधारित राज्य की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना, राष्ट्रीय रंगशाला में प्रेस प्रीव्यू आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : खरोरा सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता
Grand News May 12, 2025
  BREAKING NEWS : भारत के 32 हवाई अड्डों पर परिचालन फिर से शुरू, हटाई गई नागरिक उड़ानों पर लगाई गई रोक
Breaking News देश May 12, 2025
CG NEWS : महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाला व्यापारी गिरफ्तार, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
CG NEWS : महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाला व्यापारी गिरफ्तार, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
Grand News May 12, 2025
BIG NEWS : रायपुर-बलौदाबाजार भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत, पसरा मातम, अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत, पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस, प्रशासन ने तुरंत पहुंचाई 25-25 हजार की सहायता
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?