Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लंदन जाने वाला विमान बीच यात्रा से लौटा वापस , जानें वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NATIONAL

लंदन जाने वाला विमान बीच यात्रा से लौटा वापस , जानें वजह

GrandNews
Last updated: 2022/01/22 at 5:25 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

कोरोना महामारी कि तीसरी लहर भी बहुत तेजी से फ़ैल रही है। फिर भी लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। सुरक्षित रहें और सबको सुरक्षित रखें। आपको बता दें कि सिर्फ एक यात्री के मास्क न पहनने से लंदन जाने वाला विमान बीच यात्रा से वापस लौट गया। अमेरिका के मयामी से लंदन जा रही फ्लाइट 40 वर्षीय महिला के मास्क न पहनने की जिद्द के कारण बीच रास्ते से वापस लौट गई। विमान में 129 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे। महिला यात्री ने विमान के उड़ान भरने के बाद मास्क पहनने से मना कर दिया। पायलट 90 मिनट की उड़ान के बाद विमान को वापस मयामी ले आया। विमान यात्रा के दौरान नियमों की अनदेखी करने के मामले में एयरपोर्ट प्रशासन ने जांच पूरी न होने तक महिला की विमान यात्रा पर रोक लगा दी है। विमान में सवार दूसरे यात्रियों को दूसरे विमान से बाद में उनके गंतव्य स्थान तक भेजा गया।

मास्क न पहनने पर लौटा विमान
मास्क न पहनने और विमान के वापस लौटने की सूचना के बाद मयामी के स्थानीय अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि महिला के मास्क न पहनने के बाद विमान के वापस लौटने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन अपने स्तर पर इस मामले से निपट रहा है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने निर्देश दिया है कि ट्रेन, विमान और बस से यात्रा के दौरान यात्रियों को फेस मास्क पहनना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपित जो बाइडन ने इस निर्देश को 18 मार्च तक के लिए पिछले महीने ही बढ़ाया था। यात्रा के दौरान मास्क न पहनने वालों और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश है।

- Advertisement -
Ad image

मास्क ना लगाने पर सख्त कानून
एफएए ने इस साल विमान यात्रा के दौरान मनमानी के कुल 151 मामले दर्ज किए हैं। इसमें से सर्वाधिक 92 मामले फेस मास्क से जुड़े हैं। इसी तरह वर्ष 2021 में यात्रियों की मनमानी से जुड़े कुल छह हजार मामले दर्ज किए गए थे। इसमें 4290 मामले मास्क से जुड़े थे। एक अन्य घटना में साउथ वेस्ट एयरलाइन्स ने वाशिंगटन से वेस्ट पाल्म बीच की यात्रा के दौरान पानी पीने के लिए बार-बार मास्क हटाने पर एक महिला को फ्लाइट से उतार दिया था। महिला ने कंपनी पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कानूनी केस दर्ज कराया था।

TAGGED: कोरोना प्रोटोकॉल, कोरोना महामारी, फ्लाइट, यात्रा के दौरान, लौटा वापस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नाबालिग बच्चियों को अगवाकर, बनाया हवस का शिकार CG CRIME NEWS : नाबालिग बच्चियों को Kidnap कर, बनाया हवस का शिकार, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article Basant Panchami 2022 : पढाई से लेकर करियर तक में पाएं चमत्कारी लाभ, इस मंत्र का करें जाप
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?