Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीएम का बीजेपी पर निशाना, पूछा- धर्म की राजनीति के बाद हिंदुओं को मिला क्या? कितना बाटेंगे आप?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

सीएम का बीजेपी पर निशाना, पूछा- धर्म की राजनीति के बाद हिंदुओं को मिला क्या? कितना बाटेंगे आप?

GrandNews
Last updated: 2022/01/24 at 9:31 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने बीजेपी पर बड़ा राजनीतिक हमला किया। बीजेपी से सवाल करते हुए उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने धार्मिक आधार पर बांटने का काम किया है। जिससे उसे सत्ता मिल रही है। उत्तर प्रदेश में पिछली बार भी यही किया था, इस समय भी यही कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कोई फॉर्मूला नहीं है। इस विभाजन से उन्हें वोट मिल जा रहा है, सत्ता मिल गई, लेकिन हिंदुओं को केवल भय के क्या मिला?’

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘यदि भाजपा हिंदुओं की बात करती है तो हिंदुओं को मिला क्या है? केवल भय के। उनको डरा-डराकर वोट ले रहे हैं। आपको खतरा है, आपको खतरा है। लेकिन उन्हें मिला कुछ नहीं। मिला किसको – भाजपा को। छत्तीसगढ़ की जनता ने इन्हें नकार दिया है। जिस तरह साम्प्रदायिकता का जहर बोने की कोशिश की, धर्मांतरण का जहर बोने की कोशिश की। लेकिन नगरीय निकाय चुनाव में ये लोग पूरी तरह पराजित हुए। देश की जनता इनकी चालों को समझ चुकी है। जनता धीरे-धीरे सब समझती जा रही है।’ ‘मैं समझता हूं कि आज मुख्य मुद्दा महंगाई है, बेरोजगारी है, किसान हैं, नौजवान हैं, महिलाओं की सुरक्षा का मामला है। ये बहुत सारी बातें हैं जो आम जनता से जुड़ी हुई हैं।

- Advertisement -

बेटियों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, और सुरक्षित माहौल देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

- Advertisement -

कितना बाटेंगे आप?- सीएम

कोरबा में केवल हिंदुओं को ही काम देने और हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा, यही जहर बोने का काम है। आज एक धर्म से दूसरे धर्म की बात कर रहे हैं। कल एक जाति से दूसरी जाति की बात करेंगे। उसके बाद एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले का, एक शहर से दूसरे शहर का करेंगे। अपने स्वार्थ के लिए कितना बांटेंगे आप? भाजपा और आरएसएस के लोग पहले कहते हैं कि मुसलमान को पाकिस्तान भेज दो। उसके बाद कहते हैं कि अखंड भारत में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और पड़ोसी जितने देश हैं उनको मिला लो। फिर भेज क्यों रहे हो? इस जहर से किसका नुकसान और किसका फायदा होगा। नुकसान आम जनता का होगा। आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं बदल सकते। आज जहर बोएंगे तो वे जिंदगी भर लड़ते रहेंगे।

क्षुद्र और संकुचित व्यवहार

भूपेश बघेल ने कहा कि नफरत की आग में केवल घर जलते हैं। घर बर्बाद होते हैं। ये देश बुद्ध का है, महावीर का है, गुरुनानक देव का है, तुलसी का है, सूर का है, गांधी का है। इसमें प्रेम-भाईचारा का संदेश सदियों से दिया गया है। वसुधैव कुटुंबकम की बात आप करते हैं, ये विचार बहुत व्यापक हैं। लेकिन आपके व्यवहार बहुत क्षुद्र हैं-संकुचित हैं। यह देश और समाज के लिए बेहद घातक हैं।

कांग्रेस का अभियान लॉन्च करने गए सीएम

सीएम भूपेश सोमवार को देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। वे वहां उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव अभियान सॉन्ग और सोशल मीडिया अभियान लांच करने गए हैं। स्थानीय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात और एक प्रेस वार्ता के बाद मुख्यमंत्री शाम तक रायपुर लौट आएंगे।

TAGGED: # latest news, Bhupesh Baghel targeted BJP, Cg Latest News, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, politics on religion, uttarakhand assembly election 2022, उत्तराखंड में सीएम भूपेश बघेल, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, बीजेपी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा, एक MMS ने कर दिया कैरियर बर्बाद CELEB’s B’DAY : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा, एक MMS ने कर दिया कैरियर बर्बाद, आज है उनका जन्मदिन
Next Article Business Idea : सिर्फ 50,000 में शुरू करें यह बिज़नेस, महीने में होगी लाखों की कमाई, जानें कैसे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?