Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजपथ पर प्रदर्शित झांकियों में से चुन सकते हैं अपनी मनपसंद झांकी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चयन की सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

राजपथ पर प्रदर्शित झांकियों में से चुन सकते हैं अपनी मनपसंद झांकी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चयन की सुविधा

GrandNews
Last updated: 2022/01/24 at 3:02 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह (republic day celebration) में देश के विभिन्न राज्यों की प्रदर्शित झांकियों में से लोग अपनी मन पसंद की झांकी का चयन कर सकते हैं। लोगों को पहली बार अपनी पसंद की झांकी को चुनने के लिए ऑनलइन वोट की सुविधा मिली है। इसके लिए सर्वप्रथम http://mygov.in/rd2022 लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस लिंक पर देश के राज्यों के नाम का ऑप्शन चयन के लिए उपलब्ध है, इसमें आप अपनी मनपसंद झांकी को वोट दे सकते हैं।

बता दें कि इस साल देश के सिर्फ 12 राज्यों की झांकियां ही प्रदर्शन के लिए चयनित हुई हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है। कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य की इस साल की झांकी गोधन न्याय योजना से संबंधित है। छत्तीसगढ़ की झांकी को रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति द्वारा निर्धारित कठिन चयन प्रक्रिया के विभिन्न दौर से गुजरने के बाद यह सुअवसर मिला है।

Contents
26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह (republic day celebration) में देश के विभिन्न राज्यों की प्रदर्शित झांकियों में से लोग अपनी मन पसंद की झांकी का चयन कर सकते हैं। लोगों को पहली बार अपनी पसंद की झांकी को चुनने के लिए ऑनलइन वोट की सुविधा मिली है। इसके लिए सर्वप्रथम http://mygov.in/rd2022 लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस लिंक पर देश के राज्यों के नाम का ऑप्शन चयन के लिए उपलब्ध है, इसमें आप अपनी मनपसंद झांकी को वोट दे सकते हैं।बता दें कि इस साल देश के सिर्फ 12 राज्यों की झांकियां ही प्रदर्शन के लिए चयनित हुई हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है। कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य की इस साल की झांकी गोधन न्याय योजना से संबंधित है। छत्तीसगढ़ की झांकी को रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति द्वारा निर्धारित कठिन चयन प्रक्रिया के विभिन्न दौर से गुजरने के बाद यह सुअवसर मिला है।BREAKING : इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा का अनावरण, PM मोदी ने इस कालखंड को बताया ऐतिहासिक
- Advertisement -
आयुक्त जनसम्पर्क छत्तीसगढ़ दीपांशु काबरा ने बताया कि विशेषज्ञ समिति ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर इंडिया-75 न्यू आइडिया की थीम घोषित की है। गोधन न्याय योजना (godhan nyay yojana ) को न्यू आइडिया के तौर पर चयनित किया गया है। गोधन न्याय योजना पर बनी छत्तीसगढ़ की झांकी की विशेषता है कि वह गांवों में उपलब्ध संसाधन और तरीकों को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत करती है। यह बताती है कि शहरी और ग्रामीण की तकनीक को मिला लिया जाए, तो विश्व की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

BREAKING : इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा का अनावरण, PM मोदी ने इस कालखंड को बताया ऐतिहासिक

ऐसी है इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी
झांकी के अगले भाग में गाय के गोबर को इकट्ठा करके उसे बेचने के लिए गोठानों की ओर ले जाती महिलाओं को दर्शाया जाएगा। ये महिलाएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में होंगी। इन्हीं में से एक महिला को गोबर से उत्पाद तैयार कर बेचने के लिए बाजार ले जाते दिखाया जाएगा। महिलाओं के चारों ओर गोठानों में साग-सब्जियों और फूलों की खेती दिखाई जाएगी। नीचे की ओर गोबर से बने दीयों की सजावट की जाएगी। झांकी के पिछले हिस्से में गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित होते दिखाया गया है।
झांकी में यह भी दिखेगा
इस झांकी मध्य भाग में गाय को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में रखकर पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, पोषण, रोजगार और आय में बढ़ोतरी की छटा दिखेगी। सबसे आखिर में चित्रकारी करती हुई ग्रामीण महिला को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक शिल्प और कलाओं के विकास की प्रतीक के रूप में दर्शाया जाएगा। इसमें प्रदेश में विकसित हो रही जल प्रबंधन प्रणालियों, बढ़ती उत्पादकता और खुशहाल किसान को भित्ति-चित्र शैली में दिखाया जाएगा। इसी क्रम में गोबर से बनी वस्तुओं और गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करती स्व-सहायता समूहों की महिलाएं भी झांकी में दिखेंगी। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी के लिए लोगों से वोटिंग की अपील की गई है।
TAGGED: # latest news, Cg Latest News, cg news in hindi, Godhan Nyay Yojana, Republic Day celebrations, Republic Day2022, Tableau of Godhan Nyay Yojana, गणतंत्र दिवस 2022, गणतंत्र दिवस समारोह, गणतंत्र दिवस समारोह 2022, गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ़ की झांकी, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, राजपथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल 24 जनवरी का राशिफल: इन राशि के जातकों को हो सकता है धन लाभ, देखिए क्या है आपका राशिफल ?
Next Article मौसम अपडेट : राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  बार-बार करवट बदल रहा छत्तीसगढ़ का मौसम, साफ होती ही बढ़ सकती है ठंड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ,प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी, नवजात को बचाने संभाली कमान। बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन, अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।
Grand News May 16, 2025
CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?