Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ग्रामीणों से बदसलूकी के आरोप पर मंत्री शिव डहरिया की सफाई, कहा- ऐसा कुछ नहीं हुआ, भाजपा कर रही दुष्प्रचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

ग्रामीणों से बदसलूकी के आरोप पर मंत्री शिव डहरिया की सफाई, कहा- ऐसा कुछ नहीं हुआ, भाजपा कर रही दुष्प्रचार

GrandNews
Last updated: 2022/01/25 at 5:44 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। बीते दिनों आरंग के रीवां गांव में ग्रामीणों से बदसलूकी (misbehavior with villagers) और मारपीट के आरोपों से घिरे नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया (Shiv Kumar Dahria) ने सोमवार को अपनी सफाई दी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि वहां किसी से मारपीट या बदसलूकी नहीं हुई है। भाजपा के कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे, उन्हें हटाया गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मंत्री ने कहा कि 9 जनवरी को वे रीवां में आयोजित एक भूमिपूजन कार्यक्रम में गए थे। उस दौरान स्थानीय साहू समाज के प्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद थे। मंच पर ही गांव की महिलाओं से पानी को लेकर चर्चा हो रही थी। उसी समय कुछ असामाजिक तत्वों ने व्यवधान खड़ा कर दिया। मंच से उतरने पर मंत्री को कुछ अपशब्द कहे गए तो सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन लोगों को हटाया गया।

- Advertisement -

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का एक्सीडेंट, कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त

- Advertisement -

भाजपा के लोग कुछ पचा नहीं पा रहे हैं- मंत्री

मंत्री ने बताया कि मुझे जानकारी मिली कि वो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे जो गाली-गलौज और हल्ला-गुल्ला कर रहे थे। हमारे लोगों ने बस उन्हें हटाने का काम किया। किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता ऐसा मारपीट का काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने भाजपा का प्रशासनिक और राजनीतिक आतंक देखा है। कहीं कोई कार्यक्रम होता है तो भाजपा के लोग शराब पीकर पहुंच जाते हैं और हंगामा करते हैं। हमारे प्रदेश के मुखिया एक किसान हैं। यह बात भाजपा के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश- मंत्री

मंत्री डहरिया ने भाजपा पर इस घटना के जरिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो का इस्तेमाल भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वॉट्सएप ग्रुप में इसे जिला साहू समाज के अध्यक्ष देवनाथ साहू का अपमान करके प्रसारित किया। जानकारी होने पर खुद साहू ने इस घटना का खंडन किया है।

TAGGED: # latest news, alligation minister shiv dahriya, bharatiya janata party, BJP, Cg Latest News, cg news in hindi, minister shiv dahriya, misbehavior with villagers, Shiv Kumar Dahria, ग्रामीणों से बदसलूकी, ग्रामीणों से मारपीट का मामला, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, भाजपा, भारतीय जनता पार्टी, मंत्री शिव कुमार डहरिया, मंत्री शिव डहरिया, शिव कुमार डहरिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Vastu Tips : फिटकरी के ये टोटके बदलेंगे आपका भाग्य, हर समस्याओं से मिलेगा निजात
Next Article सरकारी नौकरी : प्रदेश में जूनियर इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिये आवेदन तिथि 2 सप्ताह बढ़ी,बढ़ाई गई आयुसीमा भी Job News : सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, जाने आवेदन की प्रक्रिया और आखिरी तारीख से लेकर सब कुछ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?