Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अपहरण और दुष्कर्म का 5 हजार का फरार इनामी आरोपी हैदराबाद से हुआ गिरफ्तार, नाबालिक को भगाने के बाद छोड़कर हो गया था लापता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

अपहरण और दुष्कर्म का 5 हजार का फरार इनामी आरोपी हैदराबाद से हुआ गिरफ्तार, नाबालिक को भगाने के बाद छोड़कर हो गया था लापता

Vijay Sinha
Last updated: 2022/01/26 at 3:15 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE


गरियाबंद। पुलिस ने नाबालिक के अपहरण और दुष्कर्म के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी 7 महीने से फरार था। पुलिस ने उसपर इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। मामला छूरा थाना का है।

- Advertisement -

आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने 14 मई 2021 को छूरा थाना में शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक लोकेश्वर बंजारे 20 नवंबर 2020 को उसका अपहरण कर हैदराबाद ले गया था। वहां आरोपी ने उसे 6 माह तक अपने कब्जे में रखा और इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फिर अचानक आरोपी उसे अकेला छोड़कर लापता हो गया। पीड़िता किसी तरह घर लौटी और फिर छूरा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

छूरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी लोकेश्वर के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की। लेकिन आरोपी का कोई पता नही चला। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था।

- Advertisement -

हाल ही में छूरा पुलिस को आरोपी के हैदराबाद में होने की खबर लगी। पुलिस की एक टीम तत्काल उसे गिरफ्तार करने के लिए रवाना की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी के ठिकाने पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर छूरा थाना ले आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

छूरा थाना प्रभारी शोभा मंडावी ने अधिक जानकारी देते बताया कि आरोपी मोंगरा का रहने वाला है। वह लंबे समय से हैदराबाद में रह रहा था। कोरोना काल मे दो महीने के लिए वह अपने गांव आया था। इसी बीच वह क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर अपने साथ ले गया। आरोपी ने पीड़िता को 6 माह तक अपने कब्जे में रखा और इस दौरान उसका शारीरिक शोषण किया।

थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी के अचानक लापता होने के बाद पीड़िता किसी तरह हैदराबाद से अपने घर पहुंची और फिर परिजनों के साथ थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी। शोभा मंडावी ने बताया कि छूरा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन उसका कोई सुराग नही मिल रहा था। गरियाबंद एसपी ने उसपर 5 हजार का इनाम घोषित किया था।

इसी बीच पुलिस को आरोपी का सेलफोन नंबर हाथ लगा। पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाया और फिर लोकेशन मिलने पर आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी हैदराबाद में रहकर एक कंपनी में काम कर रहा था।

उक्त कार्यवाही में थाना छुरा प्रभारी निरीक्षक शोभा मण्डावी, प्रधान आरक्षक 107 हीरालाल चंद्राकर, भगत सिंह पालेश्वर, राजेन्द्र गायकवाड़, मिथलेस मरकाम, डेकेश्वर सोनी, महिला आरक्षक पार्वती ध्रुव एवं सायबर सेल प्रधान आरक्षक सतीश यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME : पत्नी ने दहेज लाने से किया इनकार, तो पति ने मार दी गोली, मौत CRIME : पत्नी ने दहेज लाने से किया इनकार, तो पति ने मार दी गोली, मौत
Next Article गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ विशेष सशस्त्र बल के वीर जवानों का सम्मान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : चोरी के बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ May 24, 2025
CG News : भानुप्रतापपुर में सड़क निर्माण की बदहाली: ठेकेदार की लापरवाही!
छत्तीसगढ़ May 24, 2025
RCB vs SRH IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने RCB को 42 रनों से हराया, पॉइंट्स टेबल में आरसीबी तीसरे नंबर पर खिसकी
Cricket खेल May 24, 2025
Aaj Ka Rashifal 16 May 2025: आज माँ लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सुधार, पढ़ें आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 24 May 2025: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, बन जाएंगे सभी बिगड़े कार्य, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?