Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के युवक की दूसरे राज्य में हत्या, ईंट-भट्‌ठा संचालक ने पीट-पीट कर ले ली जान, जांच में जुटी पुलिस 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़

CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के युवक की दूसरे राज्य में हत्या, ईंट-भट्‌ठा संचालक ने पीट-पीट कर ले ली जान, जांच में जुटी पुलिस 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/01/27 at 1:30 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के युवक की दूसरे राज्य में हत्या, ईंट-भट्‌ठा संचालक ने पीट-पीट कर ले ली जान, जांच में जुटी पुलिस 
CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के युवक की दूसरे राज्य में हत्या, ईंट-भट्‌ठा संचालक ने पीट-पीट कर ले ली जान, जांच में जुटी पुलिस 
SHARE

CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के युवक की दूसरे राज्य में हत्या, ईंट-भट्‌ठा संचालक ने पीट-पीट कर ले ली जान, जांच में जुटी पुलिस 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ के एक युवक की उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक परिवार के साथ ईंट-भट्‌ठा पर काम करने गया था। परिजन का आरोप है कि उन्हें खाने के लिए भी नहीं दिया गया। मजदूरी मांगने पर संचालक ने बुरी तरह से पीटा। रिपोर्ट भी नहीं कराने दी। एंबुलेंस से जांजगीर भिजवा दिया। जांजगीर पुलिस (Janjgir Police) ने FIR दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेजा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जांजगीर के कुदरी गांव निवासी राजगीर सोनाझरी (40) अपनी पत्नी बसंत बाई सोनाझरी और तीन बेटियों को लेकर करीब एक महीने पहले प्रयागराज में ईंट-भट्‌ठे पर काम करने के लिए गया था। वहां हंडिया स्थित प्रवीण त्रिपाठी के ईंट-भट्‌ठा पर काम करने लगा। कुछ दिन बाद मौसम खराब होने के चलते काम बंद हो गया। आरोप है कि इस बीच ईंट-भट्‌ठा संचालक की ओर से उनको पैसों का भुगतान तक नहीं किया गया।

 

परिजन कहना है कि जब भूख से मरने की नौबत आ गई तो मजदूर राजगीर 24 जनवरी को प्रवीण त्रिपाठी के पास पैसों की मांग करने गया। आरोप है कि प्रवीण त्रिपाठी ने काम बंद होने के बावजूद पैसे मांगने पर राजगीर को बुरी तरह से पीटा। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराने दी और परिवार को धमकी देकर शव एंबुलेंस से भिजवा दिया।

 

धमकी दी- रिपोर्ट दर्ज कराने पर सबको मार कर गंगा में डाल देंगे

यहां पहुंचने के बाद परिजनों ने जांजगीर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो ईट-भट्ठा संचालक प्रवीण त्रिपाठी ने उन्हें धमकी दी। कहा कि थाने जाओगे तो कोई जिंदा नहीं जाएगा। तुम सबको मारकर गंगा नदी में फेंक देंगे।

 

महिला दलाल ले गई थी मजदूरों को

परिजनों ने बताया कि एक माह पहले जिले के 40 मजदूरों को पामगढ़ की महिला दलाल सहोदरा बाई काम दिलाने की बात कहकर ले गई थी। उनके साथ वह भी गए थे। प्रवीण त्रिपाठी के ईंट-भट्टा में करीब 3 सप्ताह तक काम किया, लेकिन मौसम खराब होने के चलते ईंट बनना बंद हो गई। ईंट-भट्टा मालिक ने खाने के लिए लिए सप्ताह भर में 7 सौ रुपए दिए। जिससे गुजारा नहीं चल पा रहा था। घटना के बाद से दलाल महिला का कोई पता नही चल रहा है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST NEWS IN HINDI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एसिडिटी से है परेशान तो अपनाएं ये घरेलु उपाय
Next Article PROMOTION BREAKING : बड़ी संख्या में सहायक उप निरीक्षकों का प्रमोशन, बनाये गए निरक्षक, आदेश जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?