Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्य के आखरी छोर में शान से लहराया तिरंगा, नक्सलगढ़ में गूंजा भारत माता की जय का नारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बस्तरसुकमा

राज्य के आखरी छोर में शान से लहराया तिरंगा, नक्सलगढ़ में गूंजा भारत माता की जय का नारा

GrandNews
Last updated: 2022/01/27 at 9:25 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

दंतेवाड़ा। इस गणतंत्र दिवस जिले से लगे आखरी छोर और अंचल के सीमांत क्षेत्रों में भी तिरंगा लहराया। सुकमा जिले के कोर्रापाड़, पालामडगु में पहली बार गणतंत्र दिवस (Republic day) पर तिरंगा फहराया गया। सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की 74वीं वाहिनी के जवानों ने अति नक्सल प्रभावित कोर्रापाड़ और पालामडगु में ग्रामीणों के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान ग्रामीण काफी उत्साह देखने को मिला।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सुकमा के ये जिले अति संवेदनशील इलाकों में आते हैं। इसी साल यहां सीआरपीएफ कैंप की स्थापना (Establishment of CRPF camp) की गई है। यहां के ग्रामीणों ने नक्सलियों के डर से पहले कभी गणतंत्र दिवस पर झंडा नहीं फहराया था। लेकिन इस साल CRPF की 74वीं वाहिनी के जवानों ने नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले कोर्रापाड़, पालामडगु में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। जिसमें इलाके के युवा, बच्चे और महिलाएं भी शामिल हुईं।

- Advertisement -

PAINFUL NEWS : तिरंगा उतारते करंट की चपेट में आई छात्रा, एक की मौत दूसरी बुरी तरह घायल, कलेक्टर ने उठाया सख्त कदम

- Advertisement -

नक्सलगढ़ में भारत माता की जय

इन सबके बीच खास बात ये रही है कि जवानों ने ग्रामीणों के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान नक्सलगढ़ में भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। पहली बार इस इलाके में तिरंगा शान से लहराया। जिसका उत्साह ग्रामीणों और बच्चों के चेहरे पर साफ देखने को मिला। यहां के अधिकतर ग्रामीणों ने कभी देश के झंडे को देखा तक नहीं था। लेकिन जब हमारा स्वाभिमान, हमारा तिरंगा शान से लहराया तब ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उनमें एक नया जोश देखने को मिला।

कभी फहराता था काला झंडा

कोर्रापाड़, पालामडगु का इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इन इलाकों में नक्सली 26 जनवरी के दिन ग्रामीणों की मौजूदगी में काला झंडा फहराते आए हैं। लेकिन इस बार जवानों की मौजूदगी में ग्रामीणों और बच्चों ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय त्योहार की खुशियां मनाई।

TAGGED: # latest news, #केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह, 73वां गणतंत्र दिवस, Central Reserve Police Force, Cg Latest News, cg news in hindi, CRPF, Establishment of CRPF camp, REPUBLIC DAY, villagers hoisted the national flag, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, सीआरपीएफ, सीआरपीएफ कैंप की स्थापना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रायपुर में डिजिटल सदस्यता अभियान संभागीय प्रशिक्षण शिविर
Next Article 22 महीने के बच्चे ने की 2 हजार डॉलर की शॉपिंग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?