
आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। तदानुसार 28 जनवरी 2022, गुरुवार है। जानिए क्या है 28 जनवरी का राशिफल?
मेष राशि
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। जीवनसाथी और संतान का पूरा-पूरा सहयोग होगा। व्यवसायिक दृष्टिकोण से सही समय होगा। रुक-रुककर काम चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। शनिदेव की अराधना करें।
वृषभ राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पेट संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। प्रेम और व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम फिर चलेगा। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य ठीक है। काम को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब हो सकते हैं। व्यवसाय सही चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
कर्क राशि
गुस्से पर काबू रखें। जल्दबाजी में कोई फैसले ना लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्यापार भी अभी मध्यम दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। नए काम की शुरुआत न करें।
सिंह राशि
घरेलू मामलों को बहुत शांत होकर निपटाएं। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी अभी रोक दें, समय सही नहीं है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
आपका पराक्रम आपके जीवन में रंग लाएगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। नाक-कान-गला संबंधित परेशानी अभी हो सकती है। ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति आपकी सही चल रही है। व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
Shattila Ekadashi 2022: सुख और समृद्धि पाने के लिए षटतिला एकादशी को जरूर करें विष्णु कवच का पाठ
तुला राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। सतर्क रहें। पूंजी का निवेश फिलहाल न करें। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी टाल दें। धन का आवक बना रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता होगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। पीली वस्तु पास रखें। भगवान का ध्यान करते रहें।
धनु राशि
पार्टनर्शिप में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। सिरदर्द और आंख से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान का पूरा साथ होगा। व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। थोड़ा असमंजस वाले समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा लेकिन प्रेम और कारोबार मध्यम बना हुआ है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ राशि
कोर्ट-कचहरी में जीत मिलती दिख रही है। लेकिन थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य भी मध्यम बना हुआ है। संतान पक्ष का स्वास्थ्य भी मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें।
मीन राशि
भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में थोड़ी थकावट हो सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। व्यापार आपका ठीक है। सम्मान के प्रति सचेत रहें। हनुमान जी की अराधना करते रहें।