
आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। तदानुसार 29 जनवरी 2022 , शनिवार। पंचांग के अनुसार चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेगा। आज मूल नक्षत्र है। जानिए क्या है 29 जनवरी का राशिफल-
मेष राशि
सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों को सुलझा पाने में सफल होंगे। जोखिम से उबर चुके हैं। विषम परिस्थितियों से उबर कर बाहर आ गए हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं।किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान भी मध्यम है क्योंकि पंचमेश भी वक्री हैं। दशम भाव में गुरु हैं तो वैचारिक दृष्टिकोण से चीजों को सही करते रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरीपेशा लोग तरक्की कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम, बच्चों का ख्याल रखें। तबीयत के मामले में यह सही समय नहीं है। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क राशि
स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति है। व्यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर चलते रहेंगे। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। भावनाओं में बहकर किसी फैसले पर न पहुंचे। अभी थोड़ा रुक जाएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का ये समय नहीं है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कन्या राशि
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। थोड़ा बचकर रहे और सावधानी बरतें। प्रेम, व्यापार का साथ होगा लेकिन गृहकलह का संकेत है। इसका ध्यान रखें। पीली वस्तु का दान करें।
Basant Panchami 2022: फरवरी माह में मानाई जाएगी इन देवी-देवताओं की जयंति, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
तुला राशि
पराक्रम रंग लाएगा। नौकरीपेशा लोगों के तरक्की के योग हैं। नाक-कान से संबंधित समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा। कुछ नए कारोबार की शुरुआत भी संभव है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
धन की आवक बढ़ेगी। परिवारजनों में वृद्धि सम्भव है लेकिन पूंजी का निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
धनु राशि
कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भाग्य साथ देगा। बच्चों का स्वास्थ्य सुधरेगा। प्रेम का साथ रहेगा। शादी तय हो सकती है। शुभ संकेत दिख रहा है। व्यवसायिक मामले भी सुलझेंगे। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मकर राशि
खर्च की अधिकता मन परेशान करेगी। काम में थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य भी नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्यापार भी मध्यम रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ राशि
आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य और अर्थ के लिहाज से अच्छा दिन है। लेकिन संतान और प्रेम के लिहाज से अच्छा समय नहीं है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।
मीन राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। नौकरी में तरक्की करेंगे। सरकारी तंत्र से फायदा होगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।