Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आम आदमी को बजट 2022 से बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल होगा महंगा! 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

आम आदमी को बजट 2022 से बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल होगा महंगा! 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/01 at 1:11 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
आम आदमी को बजट 2022 से बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल होगा महंगा! 
आम आदमी को बजट 2022 से बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल होगा महंगा! 
SHARE

 

- Advertisement -

आम आदमी को बजट 2022 से बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल होगा महंगा! 

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। बजट 2022 में आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। बजट में नॉन ब्लेंडेड पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपए एक्स्ट्रा एक्साइज ड्यूटी लगाने का ऐलान किया गया है। यानी जो एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर अभी 27.90 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से वसूली जाती है, वो बढ़कर 29.90 रुपए हो जाएगी। इसी तरह, डीजल पर ड्यूटी 21.80 रुपए से बढ़कर 23.80 रुपए हो जाएगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पेट्रोल-डीजल पर ये टैक्स 1 अक्टूबर 2022 से लगाया गया है। यानी उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम अभी न बढ़ाकर चुनाव के बाद बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अगर इसका बोझ आम आदमी पर पड़ता है तो उन्हें पेट्रोल के लिए ढाई रुपए तक ज्यादा चुकाने होंगे।

 

सबसे पहले समझें नॉन ब्लेंडिंग क्या होता है?

बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा दे रही है। ब्लेंडेड फ्यूल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है। आप अभी जो सादा पेट्रोल-डीजल ले रहे हैं, वो नॉन ब्लेंडेड होता है। इधर, एक्स्ट्रा प्रीमियम और स्पीड जैसे पेट्रोल-डीजल ब्लेंडेड रहते हैं। ऐसे में ईंधन में ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है। अभी कुल बिकने वाले पेट्रोल-डीजल में लगभग 50% नॉन ब्लेंडिंग वाला है।

 

कितना महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल?

अगर राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां अभी पेट्रोल 95.41 रुपए लीटर बिक रहा है। इसमें कई तरह के टैक्स और कमीशन भी जुड़े रहते हैं। अगर 2 रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ती है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमत 2.50 रुपए तक बढ़ सकती है।

 

पेट्रोल की कीमत में टैक्स का बड़ा हिस्सा

पेट्रोल की बात करें तो अभी बेस प्राइस, भाड़ा, एक्साइज ड्यूटी और डीलर कमीशन मिलाने के बाद इसकी कुल कीमत 79.91 रुपए हो जाती है। इस पर दिल्ली सरकार 19.40% वैट लगाती है जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए लीटर हो जाती है। वहीं अगर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए बढ़ती है तो 79.91 रुपए के बजाय 81.91 रुपए पर 19.40% टैक्स लगेगा। इसके बाद 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको 97.80 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको 2.39 रुपए ज्यादा देने होंगे।

 

अब समझें डीजल की कीमत का गणित

डीजल की बात करें तो अभी बेस प्राइस, भाड़ा, एक्साइज ड्यूटी और डीलर कमीशन मिलाने के बाद इसकी कुल कीमत 73.99 रुपए हो जाती है। इस पर दिल्ली सरकार 16.75% वैट लगाती है जिसके बाद डीजल की कीमत 86.67 रुपए लीटर हो जाती है। वहीं अगर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए बढ़ती है तो 73.99 रुपए की जगह 75.99 रुपए पर 16.75% टैक्स लगेगा। इसके बाद 1 लीटर डीजल के लिए आपको 88.72 रुपए चुकाने होंगे। यानी 2.05 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।

 

3 साल में पेट्रोल-डीजल से 8 लाख करोड़ की कमाई

बीते 3 साल में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स (एक्साइज ड्यूटी) लगाकर सरकार ने 8 लाख करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। एक्साइज ड्यूटी से 2020-21 में 3,71,908 करोड़, 2019-20 में 2,19,750 करोड़ और 2018-19 में 2,10,282 करोड़ रुपए सरकारी खजाने में गए हैं।

 

कीमत कितनी बढ़ेगी, अभी ये क्लियर नहीं

पेट्रोलियम मार्केट एक्सपर्ट शिशिर सिन्हा ने बताया कि कीमतों को लेकर सरकार ने कुछ भी ठीक से क्लियर नहीं किया है। ऐसे में इससे फ्यूल कितना महंगा होगा या महंगा होगा भी या नहीं, इसको लेकर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। सरकार ने इसे 1 अक्टूबर से लगाने का फैसला किया है। ऐसे में सरकार इसको लेकर जब अपना रोड मैप या प्लान बताएगी, तब ही कीमतों को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।

TAGGED: # latest news, #National News, BIG NEWS, PATROL DEASLE PRICE
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : शिवनाथ नदी में मिली नवजात बच्चे की लाश, जताई जा रही यह आशंका 
Next Article 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! महंगाई भत्‍ते में हुई 14% की बढ़ोतरी 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! महंगाई भत्‍ते में हुई 14% की बढ़ोतरी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
Breaking News Cricket खेल May 9, 2025
सूखे कुएं में गिरा कोटरी, वन विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से सकुशल बचाया गया
Grand News May 9, 2025
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?