Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Valentine Week 2022 : वैलेंटाइन वीक के पुरे हफ्ते की जानें लिस्ट,जानें किस दिन क्या है खास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रोचक खबरें

Valentine Week 2022 : वैलेंटाइन वीक के पुरे हफ्ते की जानें लिस्ट,जानें किस दिन क्या है खास

GrandNews
Last updated: 2022/02/01 at 6:24 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Valentine Week 2022 :फरवरी को प्यार का महीना कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इस महीने का इंतजार प्रेमी जोड़े को पुरे साल रहता है। फरवरी में वैलेंटाइन वीक(Valentine Week) हर कपल (Couple)के लिए खास महत्व रखता है। इस पुरे वीक में लोग अपने पार्टनर(partner)से प्यार का इज़हार करते हैं।वैलेंटाइन वीक पुरे 7 दिनों तक चलता है। जो कि 7 से 14 फरवरी तक रहता है। इस हफ्ते के आखिरी दिन यानी 14 को वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022) मनाया जाता है। इस हफ्ते में कपल अलग – अलग दिन के हिसाब से एक दूसरे को तोहफे देते हैं। और वैलेंटाइन वीक(Valentine Week) में सिर्फ प्यार का इज़हार या तोहफे ही नहीं मिलते बल्कि सवाल भी उठते हैं। और हर बार इसे लेकर यही बात कही जाती है कि प्यार को किसी दिन या हफ्ते की जरूरत नहीं होती क्योंकि उसे कभी भी जाहिर किया जा सकता है अब ऐसे में सवाल ये है कि अगर शादी की रस्में 5 दिनों तक चल सकती हैं, माता की पूजा नौं दिनों तक हो सकती हैं यहां तक की क्रिकेट का खेल भी पांच दिन तक खेला जा सकता है, तो फिर प्यार के मामले में कंजूसी क्यों की जाए। अब ऐसे में अपने प्यार को इजहार करने के लिए तैयार हो जाएं। वैलेंटाइन वीक (Valentine Week)में कब कौन सा दिन है इसे लेकर हमेशा कन्फ्यूजन होती है। ऐसे में कन्फ्यूजन को दूर करने और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए जानें किस दिन कौन सा खास दिन है। तो चलिए शुरू करते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वैलेंटाइन वीक(Valentine Day 2022) 7 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक

- Advertisement -

1) रोज डे (Rose day)
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है और पहले दिन कि शुरुआत रोज डे से होती है। गुलाब की खुशबू और महक के साथ इस प्यारे से दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लवर्स तो एक दूसरे को लाल गुलाब देते ही हैं, बल्कि दोस्त भी एक दूसरे को सफेद रंग का गुलाब देते हैं। लाल रंग को प्यार का प्रतीक माना जाता है।

- Advertisement -

2) प्रपोज डे (Propose Day)
वैलंटाइन वीक में दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन कई लोग अपने लवर को पहली बार प्रपोज करते हैं। वहीं जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं वह लोग भी खास तरह से अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं और अपने रिश्ते को औप भी ज्यादा मजबूत करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन अगर अपने प्यार का इज़हार किया जाये तो सामने वाला आपको मना नहीं कर सकता है।

3) चॉकलेट डे (Chocolate Day)
वैलंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। रिश्ते में मिठास घोलने के लिए इस दिन को सेलिब्रेट करें। इस दिन कपल और फ्रेंड्स भी एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं और रिश्ते में मिठास घोलने की कोशिश करते हैं।

4) टेडी डे (Teddy Day)
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक का ये दिन इस बात का एहसास कराता है कि हर किसी के दिल में एक बच्चा होता है। इस दिन ज्यादातर लड़के-लड़कियों को गिफ्ट में टेडी बियर देते हैं। क्योंकि लड़कियों को इस तरह के स्टफ्ड टॉय ज्यादा पसंद होते हैं।

read more : वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने का बनाया ऐसा प्लान… कि प्राइवेट पार्ट समेत हलक में आई जान 
5) प्रॉमिस डे (Promise day)
वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन प्रॉमिस डे मनाते हैं। रिश्ते की शुरुआत में कसमें वादे हर कोई करता है। इस दिन भी कपल एक दूसरे से कुछ खास वादा करते हैं। जो पहले से रिश्ते में हैं वह अपने रिश्ते को और स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए वादा करते हैं।

6) हग डे (Hug Day)
वैलेंटाइन वीक के छठवें दिन हग डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गले लगाकर प्यार जताते हैं। हालांकि गले लगाने से जुड़े कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। अगर आपका पार्टनर नाराज है तो भी आप गले लगाकर सभी चीजों को खत्म कर सकते हैं और एक नई शुरुआत कर सकते हैं।

7) किस डे (Kiss Day)
वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन किस डे मनाते हैं। प्यार जताने और इन्हें शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। प्यार भरी किस काफी कुछ कह सकती है। इस वीक का ये आखिरी दिन होता है। और इसके बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं।

TAGGED: free fire valentine day event 2022, free fire valentine event 2022, valentine, valentine day, valentine day 2022, valentine day dates 2022, valentine day kab hai 2022, valentine days, valentine event free fire 2022, valentine month 2022, valentine week, valentine week 2022, valentine week 2022 full list, valentine wish free fire, valentines wish event
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देश में अब आएगी डिजिटल कैरेंसी, राज्यों को 1 लाख करोड़ तक आर्थिक सहायता BUDGET 2022 LIVE : बजट भाषण की प्रमुख बातें, देश के हर आम आदमी को जिसे जानना है जरुरी, LIVE अपडेट
Next Article देश में अब आएगी डिजिटल कैरेंसी, राज्यों को 1 लाख करोड़ तक आर्थिक सहायता BUDGET UPDATE : पहली बार मध्यम वर्ग पर बात, 2 लाख आंगनबाड़ी का विस्तार, पीएम ई—विद्या को बढ़ावा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Beer Price : बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी, अब 50 रूपये में मिलेगी 200 की बीयर  
Grand News देश May 15, 2025
Uttar Pradesh:350 KM तक ट्रेन में फंसा रहा सिर, लखनऊ पहुंचकर खुला राज… ट्रेन से कटकर युवती की मौत से मचा हड़कंप
Grand News उत्तरप्रदेश देश May 15, 2025
CGNEWS: रायगढ़ रामभाठा में नई पुलिया निर्माण की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CGNEWS: मंगल भवन टिकरीपारा में समाधान शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?