Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धान खरीदी का आंकड़ा 96.64 लाख मीट्रिक टन के पार, केन्द्रीय पूल में चावल जमा करने का भी बना रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

धान खरीदी का आंकड़ा 96.64 लाख मीट्रिक टन के पार, केन्द्रीय पूल में चावल जमा करने का भी बना रिकॉर्ड

GrandNews
Last updated: 2022/02/03 at 3:05 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी, खरीदी शुरु होने से पहले ही पकड़ा गया अवैध धान
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी, खरीदी शुरु होने से पहले ही पकड़ा गया अवैध धान
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के चालू सीजन में 96.64 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का नया रिकार्ड (new record of paddy purchase) बना है। पिछले सीजन 2020-21 में आज की स्थिति में 92.803 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। 20.54 लाख किसानों धान बेचा था। इस साल  21.62 लाख किसानों से 96.64 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में किसानों को 18,605.34 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। ये धान खरीदी का आंकड़ा किसानों का सरकार पर विश्वास को दर्शा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

प्रदेश सरकार ने इस साल 24 लाख से ज्यादा किसानों से 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के साथ ही समांतर रूप से कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव (paddy picking) तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आह्वान पर अब तक मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से 58.08 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य केन्द्रीय पूल (Chhattisgarh State Central Pool) में चावल जमा कराने के मामले में भी नया रिकार्ड बनाया है।

- Advertisement -

BIG BREAKING : छग में धान खरीदी अब 31 जनवरी तक नहीं, जानिए सरकार ने कब तक दी मोहलत

- Advertisement -

15 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान जमा

अब तक 15.35 लाख मीट्रिक टन केन्द्रीय पूल में गुणवत्तापूर्ण चावल जमा करा चुके हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) में 8.47 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम (नान) में 6.87 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है।  सीएम ने कहा है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के समन्वय से ही यह उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई की राज्य धान खरीदी के साथ ही केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने का लक्ष्य पूरा करेगा।

धान का उठाव जारी

खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 58.08 लाख मीट्रिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। उन्होंने बताया कि 48 लाख 82 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 43 लाख 03 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी तरह 20 लाख 17 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है। जिसके खिलाफ समितियों से 15 लाख 05 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, #भारतीय खाद्य निगम, Bhupesh Baghel government, Cg Latest News, cg news in hindi, Chhattisgarh State Central Pool, Custom Milling of Paddy, Food Corporation of India, new record of paddy purchase, paddy picking, paddy purchase data, paddy purchase in chhattisgarh, एफसीआई, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, छत्तीसगढ़ राज्य केंद्रीय पूल, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, धान का उठाव, धान खरीदी का आंकड़ा, धान खरीदी का नया रिकॉर्ड, नागरिक आपूर्ति निगम, नान, भूपेश बघेेल सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Vrat and tyohar in February: देखिए फरवरी महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
Next Article छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का शुभारंभ, इस मौके पर राहुल गांधी का आया संदेश राहुल गांधी का रायपुर दौरा आज, एक नजर में देखिए पूरे दिन का कार्यक्रम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Virat-Anushka : विराट कोहली के संन्यास के बाद आखिरकार अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा – इसलिए Test cricket में वहीं सफल हुए…
Grand News May 14, 2025
CGNEWS:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विजय शाह का पुतला दहन, विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना भाजपा पर प्रश्न चिन्ह
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG: पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
CG: पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 14, 2025
CG: नहाने गये युवक की तैरती मिली लाश , पुलिस जाँच मे जुटी
CG: नहाने गये युवक की तैरती मिली लाश , पुलिस जाँच मे जुटी
Grand News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?