Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, टेंडर के लिए समिति का गठन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, टेंडर के लिए समिति का गठन

GrandNews
Last updated: 2022/02/04 at 3:52 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद। राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 (Rajim Maghi Punni Mela 2022) 16 फरवरी से शुरू हो रहा है। गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी (Gariyaband Collector Namrata Gandhi) ने मेले की तैयारियों और इसे सुचारू रूप से संपन्न कराने, विभागों में आपसी समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल व सह-सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है।
कलेक्टर के आदेशानुसार जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव को राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 (Rajim Maghi Punni Mela 2022) का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अपर कलेक्टर जेआर चौरसिया और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद विश्वदीप को सहायक नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम अविनाश भोई को सह-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

महाशिवरात्रि तक होगा आयोजन

- Advertisement -
Ad image

15 दिन तक चलने वाले इस राजिम माघी पुन्नी मेले का आयोजन बहुत भव्य होता है। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जाती है। मेले में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। इस साल राजिम माघी पुन्नी मेला 16 फरवरी माघ पूर्णिमा से 1 मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होना है।

- Advertisement -

विनायक चतुर्थी आज, भगवान गणेश को अर्पित करें ये विशेष नैवेद्य, गरीबों को करें दान

टेंडर के लिए समिति का गठन

कलेक्टर ने राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम और आयोजन के लिए टेंडर बुलाने और खोलने तथा दर निर्धारण के लिए निविदा समिति का गठन किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार निविदा समिति के अध्यक्ष अपर कलेक्टर जेआर चौरसिया को नियुक्त किया गया है।

ये हैं समिति के सदस्य

इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विश्वदीप, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम अविनाश भोई, लोक निर्माण के कार्यपालन अभियंता एमआर जाटव, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एसके सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बद्रीश सुखदेवे, जिला पंचायत गरियाबंद के लेखा अधिकारी अभिषेक पाठक और पीएमजीएसवाय गरियाबंद के लेखा अधिकारी पुरन लाल पुसरिया समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

TAGGED: # latest news, appointment of nodal officers, Cg Latest News, cg news in hindi, Gariyaband Collector Namrata Gandhi, Maghi Punni, Mahashivratri 2022, Punni Mela, rajim maghi punni mela 2022, गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, पुन्नी मेला, महाशिवरात्रि 2022, माघी पुन्नी, राजिम माघी पुन्नी मेला, राजिम माघी पुन्नी मेला 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : गणेशोत्सव को लेकर कलेक्टर ने जारी किया संसोधित आदेश, अब 8 फीट तक के गजानन होंगे विराजमान, DJ धुमाल की भी अनुमति   विनायक चतुर्थी आज, भगवान गणेश को अर्पित करें ये विशेष नैवेद्य, गरीबों को करें दान
Next Article Skin Care: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो लगाएं कच्चा दूध
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?