Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में खून खराबा, जूनियर स्टूडेंट्स पर धारधार हथियार से वार, एक आरोपी गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS : कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में खून खराबा, जूनियर स्टूडेंट्स पर धारधार हथियार से वार, एक आरोपी गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/04 at 8:56 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में मचा बवाल, जूनियर स्टूडेंट्स पर धारधार हथियार से वार, एक आरोपी गिरफ्तार 
CG NEWS : कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में मचा बवाल, जूनियर स्टूडेंट्स पर धारधार हथियार से वार, एक आरोपी गिरफ्तार 
SHARE

 

- Advertisement -
CG NEWS : कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में मचा बवाल, जूनियर स्टूडेंट्स पर धारधार हथियार से वार, एक आरोपी गिरफ्तार 
 

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

दुर्ग। जिले के एक होटल में चल रही फेयरवेल पार्टी (Farewell Party) के दौरान स्टूडेंट्स में खून खराबा हो गया। सेंट थॉमस कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर स्टूडेंट के ऊपर नुकीले पत्थर व कटर से वार किया। इससे जूनियर के चेहरे व अन्य जगहों पर चोटें आईं। सुपेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

 

टीआई सुरेश ध्रुव (TI Suresh Dhruv) ने बताया कि जीई रोड के बगल से स्थित होटल अमित पार्क (Hotel Amit Park) में गुरुवार शाम सेंट थॉमस कॉलेज (St. Thomas College Ruabandha) रुआबांधा भिलाई के स्टूडेंट्स की फेयरवेल पार्टी थी। इस पार्टी में बीकॉम के स्टूडेंट्स को बुलाया गया था। पार्टी के दौरान शाम करीब 4.30 बजे बीकॉम सेकंड इयर का छात्र रिजवान खान (20) होटल का पेमेंट करने के लिए सामने एटीएम तक रुपए लेने गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान बीकॉम थर्ड इयर के स्टूडेंट्स गौरव शर्मा और शैलेष अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और रिजवान से गाली गलौज करने लगे।

आरेापियों ने कहा कि अमलराज सिंह के साथ घूमते हो तो अपने आपको सीनियर समझने लगे हो। रिजवान ने गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान गौरव ने नुकीले पत्थर से उसके आंख के पास मारा तो उसका गाल कट गया। शैलेष ने धारदार कटर नुमा कुछ निकाला और उसके ऊपर प्रहार कर दिया। इससे रिजवान लहूलुहान हो गया। वहां पर खड़े रिषभ दुबे व हर्ष दानी ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचा। इलाज के बाद रिजवान के परिजन सुपेला थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

 

अन्य आरोपियों की तलाश जारी 

 

घटना को अंजाम देने के बाद गौरव शर्मा, शैलेष और उसके साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने गौरव शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। शैलेष व अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके घरों में छापा मारा जा रहा है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, CRIME NEWS IN HINDI, Durg News, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING: राजनांदगांव और पाटन दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article Entertainment News : कंगना रणौत की कातिलाना अंदाज ने लूटा फैंस का दिल, तस्वीरों ने Internet पर मचाया तहलका
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Breaking News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?